रिफ फिल्म क्लब में मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की विशेष स्क्रीनिंग, सिनेमा प्रेमियों ने लिया आनंद
जयपुर में रिफ फिल्म क्लब और मैक्सिको एम्बेसी के सहयोग से ‘Arráncame la Vida’ की विशेष स्क्रीनिंग हुई, जिसमें सिनेमा प्रेमी शामिल हुए।
तस्वीर में रिफ फिल्म क्लब और मैक्सिको एम्बेसी के सहयोग से आयोजित विशेष स्क्रीनिंग के दौरान एसआरएनजी ऑडिटोरियम में फिल्म प्रेमी और सदस्य नजर आ रहे हैं।
रिफ फिल्म क्लब और मैक्सिको एम्बेसी के सहयोग से चर्चित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ (2008) की विशेष स्क्रीनिंग एसआरएनजी ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। फिल्म ने प्रेम, परिवार, इच्छा, विश्वासघात और व्यक्तिगत विकास जैसे विषयों को गहराई से प्रस्तुत किया।
स्क्रीनिंग में विभिन्न आयु-वर्ग के सिनेमा प्रेमियों ने भाग लिया और फिल्म का आनंद लिया। एंजेलिस मास्ट्रेट्टा के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित ‘Arráncame la Vida’ ने दर्शकों के सामने मानवीय संबंधों और व्यक्तिगत विकास से जुड़े विषयों को सिनेमाई रूप में प्रस्तुत किया।
रिफ फिल्म क्लब के संस्थापक सोमेंद्र हर्ष ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल फिल्मों की स्क्रीनिंग करना नहीं, बल्कि दुनिया भर के विविध और सार्थक सिनेमा को दर्शकों तक पहुंचाना तथा फिल्म के माध्यम से संवाद और विचार-विमर्श की संस्कृति विकसित करना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन इसी दिशा में एक कदम है।
रिफ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित यह विशेष स्क्रीनिंग सिनेमा को केवल मनोरंजन के माध्यम के रूप में देखने के बजाय संवाद, संवेदना और सामाजिक जुड़ाव के माध्यम के रूप में देखने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।