भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार के लिए 25 विजय रथ किए रवाना
जयपुर में भाजपा ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार के लिए 25 विजय रथ रवाना किए, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई नेता रहे मौजूद।
तस्वीर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित जनप्रतिनिधि जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय से विजय रथों को हरी झंडी दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय से 25 विजय रथ रवाना किए गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार और निकाय चुनाव के सह प्रभारी रोहन गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों ने विजय रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि प्रचार रथों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में एक प्रचार रथ भेजा जाएगा। इसके साथ ही नगरीय निकाय क्षेत्रों में भी ये रथ संपर्क और प्रचार-प्रसार का कार्य करेंगे।
पार्टी की ओर से 25 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रचार रथों को रविवार को रवाना किया गया। भाजपा कार्यकर्ता इन प्रचार रथों के माध्यम से आमजन के बीच पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही पार्टी की विचारधारा और नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, सांसद मंजू शर्मा, कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा, पूर्व मंत्री प्रभूलाल सैनी, प्रदेश मंत्री अजीत मांडण, डॉ. अपूर्वा सिंह, एकता अग्रवाल, महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, सोशल मीडिया संयोजक हीरेंद्र कौशिक सहित प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
25 विजय रथों के माध्यम से भाजपा ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों, पार्टी की विचारधारा और नीतियों को 25 लोकसभा क्षेत्रों तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में आमजन तक पहुंचाने के अभियान की शुरुआत की।