रेवाड़ी-फुलेरा-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा को त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए मदार जंक्शन तक विस्तारित किया गया है। अब यह रेलसेवा रेवाड़ी-मदार जंक्शन-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा के रूप में संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 09717 रेवाड़ी-मदार जंक्शन अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 29.08.26 से 31.08.26 तक 03 ट्रिप तथा 04.09.26 से 07.09.26 तक 04 ट्रिप संचालित होगी। यह रेलसेवा रेवाड़ी से 04.15 बजे रवाना होकर फुलेरा स्टेशन पर 09.20 बजे पहुंचेगी और 09.25 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद नरैना स्टेशन पर 09.39 बजे आगमन एवं 09.41 बजे प्रस्थान, किशनगढ़ स्टेशन पर 10:14 बजे आगमन एवं 10:16 बजे प्रस्थान करते हुए 11:00 बजे मदार जंक्शन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09718 मदार जंक्शन-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा भी 29.08.26 से 31.08.26 तक 03 ट्रिप तथा 04.09.26 से 07.09.26 तक 04 ट्रिप संचालित होगी। यह मदार जंक्शन से 11:50 बजे रवाना होकर किशनगढ़ स्टेशन पर 12:05 बजे पहुंचेगी और 12:07 बजे प्रस्थान करेगी। नरैना स्टेशन पर 12:40 बजे आगमन एवं 12:42 बजे प्रस्थान तथा फुलेरा स्टेशन पर 12:55 बजे आगमन एवं 13.00 बजे प्रस्थान के बाद यह रेलसेवा 17.30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में कुण्ड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल, फुलेरा, नरैना एवं किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे के अनुसार, इस रेलसेवा में 13 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 15 डिब्बे होंगे। रेलसेवा के मार्ग के अन्य स्टेशनों पर संचालन समय एवं ठहराव यथावत रहेंगे। मदार जंक्शन तक विस्तार से निर्धारित अवधि में इस विशेष रेलसेवा का संचालन अतिरिक्त यात्री यातायात की सुविधा के लिए किया जाएगा।

Tags: