जयपुर में नवरात्रि के अवसर पर महिला सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई कालिका पेट्रोलing यूनिट की महिला पुलिसकर्मी दोपहिया वाहनों पर मुस्तैद।   

जयपुर। नवरात्रि में शक्ति की आराधना के साथ महिला सुरक्षा के संकल्प को मजबूती देते हुए राजस्थान पुलिस की ‘कालिका शक्ति’ पहल को नई ऊर्जा मिली है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शारदीय नवरात्रि में रविवार को 100 नवीन ‘कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स’ का शुभारंभ किया। यह पहल मातृशक्ति के गौरव, स्वाभिमान और महिलाओं के लिए भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

‘कालिका शक्ति’ के माध्यम से महिला सुरक्षा के संकल्प को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया है। नई पेट्रोलिंग यूनिट्स के शुभारंभ के साथ सुरक्षित परिवेश और महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। इस पहल का संदेश है कि हर बेटी निर्भय रहे और हर राह सुरक्षित हो।

फोटो स्टोरी का संदेश ‘कालिका शक्ति : शक्ति की आराधना, सुरक्षा का संकल्प’ नवरात्रि के दौरान शक्ति-उपासना और नारी-सुरक्षा के संकल्प को एक साथ प्रस्तुत करता है।

Tags: