जयपुर की पिंजरापोल गौशाला में गोपाष्टमी पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने काल भैरव मंदिर में पूजन किया।

जयपुर। गोपाष्टमी के अवसर पर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने मंगलवार, 17 नवंबर को पिंजरापोल गौशाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में भाग लेकर विधि-विधान से गौ-माता और बछड़े का पूजन किया। उन्होंने गौ-माता की आरती उतारी और छप्पन भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना की।

राज्यपाल ने महोत्सव के दौरान गौशाला परिसर में आयोजित हवन में आहुति देकर सबके मंगल की कामना की। इसके बाद उन्होंने वहां स्थित काल भैरव मंदिर में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

गौ पूजन के बाद राज्यपाल ने गौशाला में संचालित वैदिक पादप औषधीय केंद्र का अवलोकन किया। साथ ही गोबर उत्पादन और जैविक कृषि से जुड़े उत्पादों की जानकारी ली।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गौ संरक्षण के साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। गोपाष्टमी महोत्सव में उनकी सहभागिता के माध्यम से गौ संरक्षण, जैविक कृषि और ग्रामीण आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित किया गया।

Tags: