पाटन स्टेशन पर एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-भगत की कोठी रेलसेवा का प्रायोगिक ठहराव शुरू
पाटन स्टेशन पर एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-भगत की कोठी रेलसेवा का प्रायोगिक ठहराव शुरू होगा। जानिए दोनों दिशाओं में आगमन और प्रस्थान का समय।
Update: 2026-08-19 13:25 GMT
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-भगत की कोठी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलसेवा का अहमदाबाद मंडल के पाटन स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव देने का निर्णय लिया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20625 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 22.08.26 से पाटन स्टेशन पर 03.57 बजे आगमन और 03.59 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 20626 भगत की कोठी-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल रेलसेवा दिनांक 21.08.26 से पाटन स्टेशन पर 11.35 बजे आगमन और 11.37 बजे प्रस्थान करेगी।
इस निर्णय से उक्त रेलसेवा के पाटन स्टेशन पर ठहराव की सुविधा यात्रियों को प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक उपलब्ध रहेगी।