जयपुर में अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 23 अगस्त 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। बैठक में नगर निगम चुनाव में खण्डेलवाल वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने और वैश्य समाज के उम्मीदवारों को समर्थन देने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा।

अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति के राष्ट्रीय महामंत्री गोविन्द नाटाणी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी लाल नाटाणी के नेतृत्व में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 23.08.2026 रविवार को प्रातः 11.30 बजे बनी पार्क स्थित होटल ग्रांड मेजिस्टिक होटल, सिंधी कॉलोनी में आयोजित होगी।

बैठक में समिति के आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही नगर निगम चुनाव में खण्डेलवाल वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व देने तथा वैश्य समाज के उम्मीदवारों को समर्थन देने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में समिति की ओर से चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत ‘एक परिवार एक पौधा’ और ‘परिण्डा’ कार्यक्रमों की भी समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा शेष रहे नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

इस तरह 23 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों के साथ नगर निगम चुनाव में प्रतिनिधित्व और वैश्य समाज के उम्मीदवारों के समर्थन से जुड़े विषयों पर निर्णय लिए जाएंगे।

गोविन्द नाटाणी

राष्ट्रीय महामंत्री

9672996634, 9672996631

Tags: