अजमेर-अमृतसर और अमृतसर-बीकानेर ट्रेनों का नानकसर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव, जानें तारीखें और समय
नानकसर बरसी समागम के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए चार रेलसेवाओं का 25 से 29 अगस्त तक अस्थाई ठहराव रहेगा।
श्री बाबा नन्द सिंह जी गुरूद्वारा साहिब नानकसर की बरसी समागम के आयोजन के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अजमेर-अमृतसर-अजमेर एवं अमृतसर-बीकानेर-अमृतसर रेलसेवाओं का नानकसर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह ठहराव 25 अगस्त 2026 से 29 अगस्त 2026 तक रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19611 अजमेर-अमृतसर रेलसेवा 28 अगस्त 2026 को नानकसर स्टेशन पर सुबह 09.43 बजे पहुंचेगी और 09.45 बजे रवाना होगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19612 अमृतसर-अजमेर रेलसेवा 25 अगस्त 2026 और 27 अगस्त 2026 को नानकसर स्टेशन पर शाम 16.40 बजे पहुंचेगी तथा 16.42 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 14720 अमृतसर-बीकानेर रेलसेवा 28 अगस्त 2026 को नानकसर स्टेशन पर 11.10 बजे आगमन करेगी और 11.12 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14719 बीकानेर-अमृतसर रेलसेवा 28 अगस्त 2026 को नानकसर स्टेशन पर 02.40 बजे पहुंचेगी और 02.42 बजे रवाना होगी।
बरसी समागम के दौरान यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया यह अस्थाई ठहराव निर्धारित अवधि में संबंधित रेलसेवाओं के यात्रियों के लिए नानकसर स्टेशन से यात्रा की सुविधा सुनिश्चित करेगा।