हनुमानगढ़ में नशा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ का मकान फ्रीज; NDPS के 3 मामले दर्ज
हनुमानगढ़ में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत नशा तस्कर सलमान खान का करीब 1 करोड़ रुपये का मकान फ्रीज, आरोपी पर NDPS Act के 3 मामले दर्ज हैं।
राजस्थान में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हनुमानगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशों पर अलग-अलग जिलों में चल रहे अभियानों के तहत हनुमानगढ़ में ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की गई।
हनुमानगढ़ एसपी बी. आदित्य की पहल पर 68एफ की कार्रवाई में नशा तस्करी से अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले आरोपी सलमान खान पुत्र शहनवाज उर्फ लखा, निवासी वार्ड नं. 05 गुड़िया, थाना टिब्बी का करीब 1 करोड़ रुपये का रिहायशी मकान फ्रीज किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सलमान खान के विरुद्ध पूर्व में NDPS Act के 03 प्रकरण सहित कुल 05 प्रकरण दर्ज हैं। नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति के संबंध में की गई इस कार्रवाई के तहत करीब 1 करोड़ रुपये मूल्य के रिहायशी मकान को फ्रीज किया गया है।
हनुमानगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत नशा तस्करों और नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।