तस्वीर में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पंचायत समिति लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अधिकारी और स्कूली छात्राएं नजर आ रहे हैं।   

जयपुर जिले की सभी 22 पंचायत समितियों के सदस्यों के पदों के लिए श्रेणीवार आरक्षण और वार्डवार आवंटन की प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली गई। राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 9 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिला वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया गया। यह प्रक्रिया राजकीय महात्मा गांधी बालिका विद्यालय की नन्ही छात्राओं के माध्यम से कराई गई और पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि पंचायत समिति आमेर में कुल 21 पद हैं। इनमें सामान्य श्रेणी के 11 पद हैं, जिनमें सामान्य के 5 पद वार्ड संख्या 01, 02, 03, 08 और 19 तथा महिला के 6 पद वार्ड संख्या 05, 07, 09, 13, 17 और 20 के लिए आवंटित किए गए। अनुसूचित जाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 06 और 15 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 04 के लिए है। अनुसूचित जनजाति के 5 पदों में सामान्य के 3 पद वार्ड संख्या 10, 14 और 18 तथा महिला के 2 पद वार्ड संख्या 11 और 12 के लिए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के 2 पदों में सामान्य का 1 पद वार्ड संख्या 16 और महिला का 1 पद वार्ड संख्या 21 के लिए आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति जालसू में कुल 15 पदों में सामान्य श्रेणी के 9 पद हैं। इनमें सामान्य के 4 पद वार्ड संख्या 04, 05, 10 और 13 तथा महिला के 5 पद वार्ड संख्या 01, 06, 07, 12 और 15 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 2 पदों में सामान्य का 1 पद वार्ड संख्या 14 और महिला का 1 पद वार्ड संख्या 02 के लिए आवंटित किया गया। अनुसूचित जनजाति का 1 पद सामान्य श्रेणी में वार्ड संख्या 03 के लिए है। अन्य पिछड़ा वर्ग के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 08 और 11 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 09 के लिए आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति रामपुरा डाबड़ी में कुल 15 पद हैं। सामान्य श्रेणी के 8 पदों में सामान्य के 3 पद वार्ड संख्या 03, 07 और 15 तथा महिला के 5 पद वार्ड संख्या 01, 04, 11, 13 और 14 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 02 और 06 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 05 के लिए है। अनुसूचित जनजाति का 1 पद सामान्य श्रेणी में वार्ड संख्या 09 के लिए तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 08 और 12 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 10 के लिए आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति चाकसू में कुल 17 पदों में सामान्य श्रेणी के 9 पद हैं। इनमें सामान्य के 4 पद वार्ड संख्या 05, 07, 11 और 13 तथा महिला के 5 पद वार्ड संख्या 02, 03, 06, 08 और 09 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 10 और 12 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 17 के लिए है। अनुसूचित जनजाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 14 और 15 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 16 के लिए आवंटित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग के 2 पदों में सामान्य का 1 पद वार्ड संख्या 04 और महिला का 1 पद वार्ड संख्या 01 के लिए है।

पंचायत समिति कोटखावदा में कुल 15 पद हैं। सामान्य श्रेणी के 8 पदों में सामान्य के 3 पद वार्ड संख्या 09, 11 और 15 तथा महिला के 5 पद वार्ड संख्या 01, 04, 05, 08 और 13 के लिए आवंटित किए गए। अनुसूचित जाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 12 और 14 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 03 के लिए है। अनुसूचित जनजाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 06 और 07 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 02 के लिए है। अन्य पिछड़ा वर्ग का 1 पद सामान्य श्रेणी में वार्ड संख्या 10 के लिए आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति माधोराजपुरा में कुल 15 पद हैं। सामान्य श्रेणी के 8 पदों में सामान्य के 3 पद वार्ड संख्या 07, 09 और 12 तथा महिला के 5 पद वार्ड संख्या 01, 02, 06, 11 और 14 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 03 और 15 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 13 के लिए है। अनुसूचित जनजाति का 1 पद सामान्य श्रेणी में वार्ड संख्या 10 के लिए तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 04 और 08 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 05 के लिए आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति चौमू में कुल 25 पदों में सामान्य श्रेणी के 15 पद हैं। इनमें सामान्य के 7 पद वार्ड संख्या 03, 04, 07, 17, 19, 20 और 22 तथा महिला के 8 पद वार्ड संख्या 01, 08, 11, 14, 15, 21, 23 और 25 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 06 और 24 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 18 के लिए है। अनुसूचित जनजाति के 2 पदों में सामान्य का 1 पद वार्ड संख्या 16 और महिला का 1 पद वार्ड संख्या 02 के लिए है। अन्य पिछड़ा वर्ग के 5 पदों में सामान्य के 3 पद वार्ड संख्या 05, 10 और 13 तथा महिला के 2 पद वार्ड संख्या 09 और 12 के लिए आवंटित किए गए हैं।

पंचायत समिति गोविन्दगढ़ में कुल 19 पद हैं। सामान्य श्रेणी के 12 पदों में सामान्य के 5 पद वार्ड संख्या 03, 10, 11, 14 और 16 तथा महिला के 7 पद वार्ड संख्या 01, 02, 04, 09, 12, 15 और 17 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 05 और 18 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 19 के लिए है। अनुसूचित जनजाति का 1 पद सामान्य श्रेणी में वार्ड संख्या 06 के लिए तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 07 और 08 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 13 के लिए आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति जमवारामगढ़ में कुल 23 पद हैं। सामान्य श्रेणी के 12 पदों में सामान्य के 5 पद वार्ड संख्या 04, 10, 11, 14 और 23 तथा महिला के 7 पद वार्ड संख्या 01, 03, 06, 07, 13, 15 और 17 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 08 और 19 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 22 के लिए है। अनुसूचित जनजाति के 7 पदों में सामान्य के 4 पद वार्ड संख्या 09, 12, 18 और 20 तथा महिला के 3 पद वार्ड संख्या 05, 16 और 21 के लिए आवंटित किए गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग का 1 पद सामान्य श्रेणी में वार्ड संख्या 02 के लिए है।

पंचायत समिति आंधी में कुल 19 पद हैं। सामान्य श्रेणी के 10 पदों में सामान्य के 4 पद वार्ड संख्या 04, 05, 08 और 15 तथा महिला के 6 पद वार्ड संख्या 06, 09, 10, 13, 16 और 18 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 02 और 14 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 01 के लिए है। अनुसूचित जनजाति के 5 पदों में सामान्य के 3 पद वार्ड संख्या 11, 17 और 19 तथा महिला के 2 पद वार्ड संख्या 03 और 12 के लिए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग का 1 पद सामान्य श्रेणी में वार्ड संख्या 07 के लिए आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति झोटवाड़ा में कुल 15 पदों में सामान्य श्रेणी के 9 पद हैं। इनमें सामान्य के 4 पद वार्ड संख्या 03, 04, 07 और 13 तथा महिला के 5 पद वार्ड संख्या 05, 06, 10, 11 और 12 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 2 पदों में सामान्य का 1 पद वार्ड संख्या 15 और महिला का 1 पद वार्ड संख्या 09 के लिए है। अनुसूचित जनजाति का 1 पद सामान्य श्रेणी में वार्ड संख्या 14 के लिए तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 01 और 08 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 02 के लिए आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति जोबनेर में कुल 19 पद हैं। सामान्य श्रेणी के 12 पदों में सामान्य के 5 पद वार्ड संख्या 07, 13, 14, 17 और 18 तथा महिला के 7 पद वार्ड संख्या 01, 02, 03, 04, 05, 06 और 11 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 08 और 10 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 16 के लिए है। अनुसूचित जनजाति का 1 पद सामान्य श्रेणी में वार्ड संख्या 19 के लिए तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 12 और 15 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 09 के लिए आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति दूदू में कुल 15 पदों में सामान्य श्रेणी के 9 पद हैं। इनमें सामान्य के 4 पद वार्ड संख्या 04, 05, 08 और 12 तथा महिला के 5 पद वार्ड संख्या 01, 02, 07, 14 और 15 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 09 और 11 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 13 के लिए है। अनुसूचित जनजाति के 00 पद हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 03 और 10 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 06 के लिए आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति मौजमाबाद में कुल 17 पद हैं। सामान्य श्रेणी के 10 पदों में सामान्य के 4 पद वार्ड संख्या 03, 10, 16 और 17 तथा महिला के 6 पद वार्ड संख्या 02, 04, 05, 09, 12 और 15 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 13 और 14 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 01 के लिए है। अनुसूचित जनजाति का 1 पद सामान्य श्रेणी में वार्ड संख्या 08 के लिए तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 06 और 11 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 07 के लिए आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति फागी में कुल 15 पद हैं। सामान्य श्रेणी के 8 पदों में सामान्य के 3 पद वार्ड संख्या 01, 03 और 05 तथा महिला के 5 पद वार्ड संख्या 04, 06, 07, 12 और 14 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 13 और 15 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 02 के लिए है। अनुसूचित जनजाति का 1 पद सामान्य श्रेणी में वार्ड संख्या 08 के लिए तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 09 और 11 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 10 के लिए आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति सांभरलेक में कुल 17 पदों में सामान्य श्रेणी के 11 पद हैं। इनमें सामान्य के 5 पद वार्ड संख्या 05, 07, 09, 10 और 11 तथा महिला के 6 पद वार्ड संख्या 03, 04, 08, 15, 16 और 17 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 06 और 12 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 02 के लिए है। अनुसूचित जनजाति के 00 पद हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 01 और 13 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 14 के लिए आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति किशनगढ़ रेनवाल में कुल 19 पद हैं। सामान्य श्रेणी के 12 पदों में सामान्य के 5 पद वार्ड संख्या 03, 08, 09, 11 और 13 तथा महिला के 7 पद वार्ड संख्या 01, 02, 06, 07, 12, 15 और 19 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 14 और 18 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 17 के लिए है। अनुसूचित जनजाति का 1 पद सामान्य श्रेणी में वार्ड संख्या 16 के लिए तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 05 और 10 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 04 के लिए आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति सांगानेर में कुल 15 पद हैं। सामान्य श्रेणी के 8 पदों में सामान्य के 3 पद वार्ड संख्या 01, 03 और 08 तथा महिला के 5 पद वार्ड संख्या 05, 07, 09, 13 और 14 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 06 और 11 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 12 के लिए है। अनुसूचित जनजाति का 1 पद सामान्य श्रेणी में वार्ड संख्या 10 के लिए तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 02 और 15 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 04 के लिए आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति बस्सी में कुल 25 पद हैं। सामान्य श्रेणी के 13 पदों में सामान्य के 6 पद वार्ड संख्या 01, 04, 06, 13, 16 और 21 तथा महिला के 7 पद वार्ड संख्या 02, 07, 08, 12, 19, 20 और 23 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 5 पदों में सामान्य के 3 पद वार्ड संख्या 05, 10 और 11 तथा महिला के 2 पद वार्ड संख्या 14 और 18 के लिए हैं। अनुसूचित जनजाति के 6 पदों में सामान्य के 3 पद वार्ड संख्या 03, 09 और 15 तथा महिला के 3 पद वार्ड संख्या 17, 22 और 24 के लिए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग का 1 पद सामान्य श्रेणी में वार्ड संख्या 25 के लिए आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति तूंगा में कुल 15 पद हैं। सामान्य श्रेणी के 8 पदों में सामान्य के 3 पद वार्ड संख्या 06, 12 और 13 तथा महिला के 5 पद वार्ड संख्या 05, 08, 10, 11 और 15 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 02 और 14 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 09 के लिए है। अनुसूचित जनजाति के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 01 और 07 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 03 के लिए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग का 1 पद सामान्य श्रेणी में वार्ड संख्या 04 के लिए आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति शाहपुरा में कुल 15 पदों में सामान्य श्रेणी के 9 पद हैं। इनमें सामान्य के 4 पद वार्ड संख्या 08, 11, 12 और 14 तथा महिला के 5 पद वार्ड संख्या 03, 04, 05, 07 और 09 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 2 पदों में सामान्य का 1 पद वार्ड संख्या 01 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 02 के लिए है। अनुसूचित जनजाति का 1 पद सामान्य श्रेणी में वार्ड संख्या 06 के लिए तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 10 और 15 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 13 के लिए आवंटित किया गया है।

पंचायत समिति अमरसर में कुल 15 पद हैं। सामान्य श्रेणी के 9 पदों में सामान्य के 4 पद वार्ड संख्या 01, 03, 06 और 14 तथा महिला के 5 पद वार्ड संख्या 07, 08, 10, 13 और 15 के लिए हैं। अनुसूचित जाति के 2 पदों में सामान्य का 1 पद वार्ड संख्या 09 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 05 के लिए है। अनुसूचित जनजाति का 1 पद सामान्य श्रेणी में वार्ड संख्या 04 के लिए तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 3 पदों में सामान्य के 2 पद वार्ड संख्या 11 और 12 तथा महिला का 1 पद वार्ड संख्या 02 के लिए आवंटित किया गया है।

इस प्रकार जयपुर जिले की सभी 22 पंचायत समितियों के सदस्यों के पदों के लिए श्रेणीवार आरक्षण और वार्डवार आवंटन की प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 9 के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरी की गई।

Tags: