जगतपुरा रेलवे फाटक 215 पर ट्रैक मरम्मत कार्य, 7 अगस्त को 10 घंटे बंद रहेगा मार्ग
जगतपुरा रेलवे फाटक संख्या 215 ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण 7 अगस्त को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा, रेलवे ने जारी की सूचना।
Update: 2026-08-06 12:07 GMT
रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते गैटोर जगतपुरा स्टेशन स्थित समपार फाटक संख्या-215 (जगतपुरा फाटक) को 7 अगस्त 2026 को सुबह 08:00 बजे से शाम 18:00 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से ट्रैक मरम्मत कार्य के लिए यह निर्णय लिया गया है। रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार समपार फाटक संख्या-215 (जगतपुरा फाटक) दिनांक 07.08.26 को सुबह 08.00 बजे से शाम 18.00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा।
रेलवे ने समपार फाटक का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं से इस अवधि में होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। ट्रैक मरम्मत कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए फाटक बंद रखने की व्यवस्था की गई है।