राजस्थान पुलिस में विशेषज्ञ युवाओं को जोड़ने की पहल के तहत शुरू की गई यंग प्रोफेशनल्स भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। डेटा आधारित, तकनीक-सक्षम और आधुनिक पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा की पहल पर यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए 12 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती पूरी तरह संविदा आधार पर की जा रही है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 5 पदों पर विशेषज्ञ युवाओं का चयन किया जाएगा। इनमें क्राइम डेटा एनालिस्ट, नवीन न्याय संहिताओं की मॉनिटरिंग, रोड सेफ्टी, ड्रग (अवैध मादक पदार्थ) कंट्रोल और एआई इन पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी राजस्थान पुलिस की वेबसाइट https://police.rajasthan.gov.in/ से विस्तृत जानकारी और आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑफलाइन माध्यम से कमरा संख्या-217, द्वितीय तल, पुलिस मुख्यालय, लालकोठी, जयपुर–302015 में जमा कर सकते हैं।

इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन ई-मेल के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी adgp.reorganisation@rajpolice.gov.in तथा adgprules@rajpolice.gov.in पर अपना आवेदन भेज सकते हैं।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) श्री बिपिन कुमार पांडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई है। इस निर्णय का उद्देश्य अधिक से अधिक योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर देना है, जिससे राजस्थान पुलिस के आधुनिकीकरण और नवाचार आधारित पुलिसिंग अभियान को और मजबूती मिल सके।

Tags: