गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, 4 ट्रेनों के बदले मार्ग
उत्तर पूर्व रेलवे पर चल रहे कमिशनिंग कार्य के कारण डिब्रूगढ़, उदयपुर और बठिंडा से चलने वाली चार प्रमुख रेलसेवाएं बदले हुए मार्ग से संचालित होंगी।
उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामी नारायण छपिया, मसकनवाँ, लखपतनगर और मनकापुर स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमिशनिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित चार रेलसेवाओं का मार्ग परिवर्तित किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमिशनिंग कार्य के चलते प्रभावित रेलसेवाओं को प्रारम्भिक स्टेशन से परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा।
गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा 09.10.26 को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया छपरा-औड़िहार-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर संचालित होगी।
गाडी संख्या 19726, डिब्रुगढ-खातीपुरा एक्सप्रेस रेलसेवा 10.10.26 को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा होकर संचालित होगी।
गाडी संख्या 19601, उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुडी एक्सप्रेस रेलसेवा 10.10.26 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-औड़िहार-छपरा होकर संचालित होगी।
इसी तरह गाडी संख्या 12556, बठिण्डा-गोरखपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 10.10.26 को बठिण्डा से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर होकर संचालित होगी।
ऑटोमेटिक सिग्नलिंग के कमिशनिंग कार्य के कारण किए गए इन मार्ग परिवर्तनों से संबंधित रेलसेवाएं निर्धारित प्रारम्भिक स्टेशनों से परिवर्तित मार्गों पर संचालित होंगी।