उत्तर मध्य रेलवे के आगासोद एवं पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन डालने के साथ बीना स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेलसेवाओं का मार्ग परिवर्तित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाओं में बदलाव किया गया है। गाड़ी संख्या 20482 तिरूच्चिरापल्ली-भगत की कोठी रेलसेवा 03.10.26 और 10.10.26 को तिरूच्चिरापल्ली से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग भोपाल-संत हिरदाराम नगर-मक्सी-नागदा-सवाईमाधोपुर होकर संचालित होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20481 भगत की कोठी-तिरूच्चिरापल्ली रेलसेवा 07.10.26 और 14.10.26 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग सवाईमाधोपुर-कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-मक्सी-भोपाल होकर संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर रेलसेवा 01.10.26 से 15.10.26 तक भोपाल से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग भोपाल-संत हिरदाराम नगर-मक्सी-रूठियाई-कोटा होकर संचालित होगी।

वहीं गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल रेलसेवा 01.10.26 से 14.10.26 तक जोधपुर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग कोटा-रूठियाई-संत हिरदाराम नगर-मक्सी-भोपाल होकर संचालित होगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल रेलसेवा 19.09.26 से 30.09.26 तक 12 ट्रिप जोधपुर से प्रस्थान करेगी। इस दौरान बीना स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव 10 मिनट के स्थान पर 02 मिनट का रहेगा।

आगासोद-बीना के बीच तीसरी लाइन डालने और बीना स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के लिए लिए जा रहे ब्लॉक के कारण निर्धारित अवधि में इन रेलसेवाओं के संचालन मार्ग और ठहराव में बदलाव किया गया है।

Tags: