ब्यावर में अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान मंगल कलश धारण कर शोभायात्रा में शामिल हुईं महिलाएं।   

ब्यावर में 5150वें दस दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत रविवार को अग्रसेन भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, भगवान नृसिंह, अग्रसेन महाराज के रथ और महाराज की झांकी आकर्षण का केंद्र रहे। सूर्ख लाल परिधानों में सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही महिलाओं ने शोभायात्रा में भाग लिया।

शोभायात्रा में अध्यक्ष अमित बंसल, मंत्री निखिल जिंदल, उपाध्यक्ष श्रवण बंसल, प्रचार मंत्री चन्द्रेश गर्ग, रमेश बंसल, पूर्व विधायक माणक ङाणी, पूर्व अध्यक्ष नरेश मित्तल, नितेश गोयल, निर्मल बंसल, मुकेश अरङका, गोपाल ङाणी, भरत मंगल, मुकेश गर्ग, जयंती संयोजक पवन रायपुरिया, सह संयोजक अजय गोयल, भरत गर्ग, कमल सर्राफ, विशाल मित्तल, जिनेन्द्र सिंहल, निशांत सिंहल, ललिता जालान, पूर्वा ङाणी, रेणु गर्ग, सतीश गर्ग, शैलेंद्र गुप्ता, डॉ. राधेश्याम ङाणी, पार्षद गोविंद अग्रवाल, लाला संजय अग्रवाल, महेंद्र सलेमाबादी, अशोक गोयल, सीए संजय अग्रवाल, प्रफुल्ल गर्ग, अरूण मंगल और सुशील गर्ग सहित अग्र बंधु शामिल हुए।

शोभायात्रा का श्रीनाथ सत्संग मंडल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अग्रवाल युवा परिषद, अखिल वैश्य महासम्मेलन इकाई, चतुर्थ अग्रवाल पंचायत, श्रीराम सेना और टीम तन्दूरी मित्र मंडल की ओर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर परिषद सभापति पुष्पा बल्दुआ भी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुईं।

शोभायात्रा अग्रसेन भवन से रवाना होकर पाली बाजार, लौहरान चौपड़, चमन चौराहा, सुनारान चौपड़ और एकता सर्किल होते हुए बंशी भवन पहुंची। अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत निकली इस शोभायात्रा में धार्मिक झांकियों, मंगल कलश धारण किए महिलाओं और अग्र बंधुओं की सहभागिता देखने को मिली।

Tags: