तस्वीर में श्री अमरापुर स्थान जयपुर के मंदिर स्थित संत श्री अमरनाथ जी महाराज की समाधि स्थल का अलंकृत और भव्य रूप दिख रहा है।

श्री अमरापुर स्थान जयपुर में सावन मास की कामिका एकादशी के अवसर पर रविवार 9 अगस्त को विशाल सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं निःशुल्क चालीसा वितरण का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पूज्य संत श्री अमरनाथ जी महाराज (भनंदे के बालाजी) हनुमान चालीसा प्रबंधक समिति तथा श्री अमरापुर दरबार के पूज्य संत श्री मोहन प्रकाश जी महाराज और स्वामी मनोहर लाल जी महाराज के पावन सानिध्य में शाम 5 से 7 बजे तक होगा।

कार्यक्रम के तहत विशाल संगीतमय सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ दिव्य आरती का आयोजन भी किया जाएगा। श्री अमरापुर स्थान स्थित श्री मंदिर समाधि स्थल पर आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।

हनुमान चालीसा प्रबंधक समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में दिव्य आरती के पश्चात अर्थ सहित श्री हनुमान चालीसा का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। आयोजन में संत महात्माओं की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।

कामदा एकादशी पर संतों और भक्तों द्वारा संगीतमय हरिनाम संकीर्तन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भक्तों को दोना प्रसादी, फल एवं खीर प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

श्री अमरापुर स्थान में होने वाला यह विशाल धार्मिक आयोजन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, दिव्य आरती, हरिनाम संकीर्तन और निःशुल्क चालीसा वितरण के माध्यम से श्रद्धालुओं की सहभागिता का केंद्र बनेगा।

Tags: