पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण की शपथ, जयपुर में लगाए गए 501 पौधे
जयपुर में आडवाणी चैरिटेबल ट्रस्ट ने 501 पौधे लगाए और तुलसी, पीपल, आम सहित पौधे निशुल्क वितरित कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आडवाणी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ट्रस्ट की सचिव आडवाणी ने बताया कि दोपहर 12 बजे स्वामी टेउंराम जलमंदिर, मालवीय नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आसपास के क्षेत्र में 501 पौधे लगाए गए।
पौधारोपण के बाद लोगों को तुलसी, बील, आंवला, पीपल, अमरूद, अनार, आम सहित अन्य किस्मों के पौधे निशुल्क वितरित किए गए। पौधे वितरित करते समय कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में सुनीता आडवाणी, जीतू बुलानी, नंदकिशोर स्वर्णकार, हरीश खानवानी, हिमांशु शर्मा, आरडी सिंह, संजीव शर्मा, सुरेश वाधवानी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। पौधारोपण और पौधा वितरण के माध्यम से कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।