राजकोट मंडल में दोहरीकरण कार्य के चलते 1 से 8 अगस्त तक कई WR ट्रेनें सुरेंद्रनगर तक ही चलेंगी

राजकोट मंडल में चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनों के संचालन में 1 से 8 अगस्त 2026 तक अस्थायी बदलाव किया गया है। जानिए कौन-कौन सी ट्रेनें सुरेंद्रनगर तक ही चलेंगी या वहीं से रवाना होंगी और किन रेलखंडों पर सेवाएं आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।

Update: 2026-07-29 13:49 GMT

तस्वीर में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खड़ी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन नजर आ रही है।

पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में चल रहे दोहरीकरण कार्य के कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनें सुरेंद्रनगर स्टेशन तक ही जाएंगी, जबकि कुछ ट्रेनें सुरेंद्रनगर स्टेशन से ही अपने निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना होंगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 22923 बांद्रा टर्मिनस–जामनगर हमसफर एक्सप्रेस 1, 3 और 6 अगस्त 2026 को अपने निर्धारित सफर के दौरान सुरेंद्रनगर स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इसके चलते यह ट्रेन सुरेंद्रनगर और जामनगर स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22959 वडोदरा–जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक अपने निर्धारित सफर के दौरान सुरेंद्रनगर स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी। परिणामस्वरूप यह ट्रेन सुरेंद्रनगर और जामनगर स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 22924 जामनगर–बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस 2, 4 और 7 अगस्त 2026 को सुरेंद्रनगर स्टेशन से ही शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इसके कारण यह ट्रेन जामनगर और सुरेंद्रनगर स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 22960 जामनगर–वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 अगस्त से 8 अगस्त 2026 तक सुरेंद्रनगर स्टेशन से ही शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इस अवधि में यह ट्रेन जामनगर और सुरेंद्रनगर स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से इन परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की अपील की है। संबंधित ट्रेन सेवाओं की विस्तृत जानकारी के लिए यात्रियों से www.enquiry.indianrail.gov.in पर उपलब्ध जानकारी देखने का अनुरोध किया गया है।

Tags:    

Similar News