मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भूस्खलन का बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद्द, 5 के बदले मार्ग, वंदे भारत भी प्रभावित

मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर भूस्खलन के बाद मध्य रेल ने 14 ट्रेनें रद्द, 5 का मार्ग बदला और कई सेवाओं में बदलाव किया। जानिए पूरी अद्यतन सूची।

Update: 2026-07-07 08:22 GMT

तस्वीर में दिख रही एक उपनगरीय लोकल ट्रेन रेलवे स्टेशन के जलमग्न ट्रैक पर खड़ी है और प्लेटफॉर्म पर यात्री मौजूद हैं।

लोणावला–कर्जत खंड के ठाकुरवाडी केबिन एवं मंकी हिल केबिन के मध्य 06.07.2026 को हुए भूस्खलन के कारण मध्य रेल पर रेल परिचालन व्यापक रूप से प्रभावित हुआ है। मध्य रेल द्वारा 07.07.2026 को दोपहर 12.00 बजे तक जारी अद्यतन जानकारी के अनुसार 14 रेलगाड़ियां निरस्त, एक रेलगाड़ी आंशिक रूप से निरस्त, पांच रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित, तीन रेलगाड़ियां गंतव्य से पूर्व समाप्त, तीन रेलगाड़ियों के प्रारंभिक स्टेशन में परिवर्तन तथा एक रेलगाड़ी पुनर्निर्धारित की गई है।

यात्रा प्रारंभ होने की तारीख 06.07.2026 की 11092 पुणे–भुज एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है। यात्रा प्रारंभ होने की तारीख 07.07.2026 की 12169 पुणे–सोलापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12170 सोलापुर–पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस, 22106 पुणे–सीएसएमटी इंद्रायणी एक्सप्रेस, 12128 पुणे–सीएसएमटी इंटरसिटी एक्सप्रेस, 11008 पुणे–सीएसएमटी डेक्कन एक्सप्रेस, 12123 सीएसएमटी–पुणे डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस, 12126 पुणे–सीएसएमटी प्रगति एक्सप्रेस, 12125 सीएसएमटी–पुणे प्रगति एक्सप्रेस, 11009 सीएसएमटी–पुणे सिंहगढ़ एक्सप्रेस, 11011 सीएसएमटी–धुले एक्सप्रेस, 11012 धुले–सीएसएमटी एक्सप्रेस तथा 11028 सातारा–दादर एक्सप्रेस भी निरस्त रहेंगी। वहीं यात्रा प्रारंभ होने की तारीख 08.07.2026 की 11091 भुज–पुणे एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई है।

आंशिक रूप से निरस्त रेलगाड़ियों में 11029 सीएसएमटी–कोल्हापुर एक्सप्रेस शामिल है। यह रेलगाड़ी सीएसएमटी एवं खड़की के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी तथा खड़की से अपने निर्धारित समयानुसार प्रस्थान करेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलगाड़ियों में यात्रा प्रारंभ होने की तारीख 06.07.2026 की 22160 चेन्नई–सीएसएमटी एक्सप्रेस को दौंड–मनमाड–इगतपुरी–कल्याण मार्ग से संचालित किया जाएगा। 09029 वेलांकन्नी–दहानू रोड स्पेशल को दौंड–मनमाड–जलगांव–पालधी–सूरत मार्ग से चलाया जाएगा। 17614 नांदेड़–पनवेल एक्सप्रेस को दौंड–मनमाड–इगतपुरी–कल्याण–पनवेल मार्ग से संचालित किया जाएगा। 14805 यशवंतपुर–बाड़मेर एक्सप्रेस को दौंड–मनमाड–जलगांव–पालधी–सूरत मार्ग से तथा 11014 कोयंबटूर–एलटीटी एक्सप्रेस को दौंड–मनमाड–इगतपुरी–कल्याण मार्ग से संचालित किया जाएगा।

गंतव्य से पूर्व समाप्त की गई रेलगाड़ियों में यात्रा प्रारंभ होने की तारीख 06.07.2026 की 17317 हुब्बल्ली–दादर एक्सप्रेस, 22731 हैदराबाद–सीएसएमटी एक्सप्रेस तथा यात्रा प्रारंभ होने की तारीख 07.07.2026 की 22226 सोलापुर–सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इन तीनों रेलगाड़ियों को पुणे में ही समाप्त किया जाएगा।

प्रारंभिक स्टेशन में परिवर्तन के तहत यात्रा प्रारंभ होने की तारीख 07.07.2026 की 17318 दादर–हुब्बल्ली एक्सप्रेस, 12701 सीएसएमटी–सिकंदराबाद एक्सप्रेस तथा 22225 सीएसएमटी–सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस अब पुणे से प्रारंभ होंगी।

पुनर्निर्धारित रेलगाड़ियों में 20706 सीएसएमटी–नांदेड़ एक्सप्रेस शामिल है। यात्रा प्रारंभ होने की तारीख 07.07.2026 की यह रेलगाड़ी 07.07.2026 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 13.15 बजे के स्थान पर 15.15 बजे प्रस्थान करेगी।

मध्य रेल की यह अद्यतन जानकारी 07 जुलाई 2026 को दोपहर 12.00 बजे तक की स्थिति पर आधारित है। यह जनसंपर्क विज्ञप्ति क्रमांक 2026/07/11 के माध्यम से मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, मध्य रेल, डॉ. स्वप्निल निला द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई से जारी की गई।

Tags:    

Similar News