राजस्थान के गंगापुर सिटी में स्टारलिंक के लाइसेंस का विरोध करते स्वदेशी जागरण मंच के प्रतिनिधि।

राजस्थान के गंगापुर सिटी में स्वदेशी जागरण मंच ने विदेशी सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक को भारत में सेवाएं प्रदान करने के लिए लाइसेंस नहीं देने की मांग उठाई है। मंच के मुख्य संयोजक महेश गुप्ता सर्वेयर ने राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा गोपनीयता और घरेलू दूरसंचार उद्योग के संरक्षण का हवाला देते हुए कंपनी के लाइसेंस आवेदन को खारिज करने की मांग की है।

स्वदेशी जागरण मंच गंगापुर सिटी के मुख्य संयोजक इंजीनियर महेश गुप्ता सर्वेयर ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा की गोपनीयता के साथ घरेलू दूरसंचार उद्योग के हितों को ध्यान में रखते हुए स्टारलिंक जैसी विदेशी कंपनियों को भारतीय बाजार में प्रवेश की अनुमति देना जोखिम भरा हो सकता है। उन्होंने जोर देकर मांग की कि स्टारलिंक के लाइसेंस आवेदन को मंजूरी देने के बजाय खारिज किया जाए।

वहीं, नगर संयोजक गोपाल बैराड़ा ने कहा कि भारत का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और दूरसंचार क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे में विदेशी एकाधिकार और अनियंत्रित डेटा प्रवाह से देश की सुरक्षा तथा स्थानीय उद्यमियों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

गोपाल बैराड़ा ने सरकार से इस विषय पर विशेष ध्यान देने और स्टारलिंक के लाइसेंस आवेदन को निरस्त करने की मांग की। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से उठाई गई यह मांग राष्ट्रीय सुरक्षा, डेटा गोपनीयता और घरेलू दूरसंचार उद्योग के संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित है।

यह मांग इंजीनियर महेश गुप्ता सर्वेयर, मुख्य संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच, गंगापुर सिटी, राजस्थान की ओर से जारी प्रेस नोट के माध्यम से उठाई गई है।

Tags: