स्वदेशी जागरण मंच के स्थापना दिवस पर गंगापुर सिटी में स्वरोजगार और आत्मनिर्भर भारत का दिलाया संकल्प
| भगवती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को स्वदेशी अपनाने, स्वरोजगार बढ़ाने और नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित किया गया।
गंगापुर सिटी के महाविद्यालय में स्वदेशी जागरण मंच के स्थापना दिवस समारोह के दौरान सम्मानित करते सदस्य दिख रहे हैं।
गंगापुर सिटी में स्वदेशी जागरण मंच के स्थापना दिवस पर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर भगवती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित मोटिवेशनल कार्यक्रम में युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और नशामुक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
23 नवंबर 2026 को स्वदेशी जागरण मंच गंगापुर सिटी की ओर से भगवती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं भगवती कॉलेज के डायरेक्टर श्रीमान अनुज जी शर्मा (जिलाध्यक्ष स्कूल शिक्षा परिवार), प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत शर्मा, प्रभारी केशव जी गुप्ता, मंच के मुख्य संयोजक इंजीनियर महेश गुप्ता सर्वेयर, नगर संयोजक श्री गोपाल बैराडा, कार्यकारिणी सदस्यों और कॉलेज स्टाफ ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि एवं सफल उद्यमी श्रीमान अनुज जी शर्मा ने अपने संबोधन में विदेशी वस्तुओं का त्याग कर स्थानीय उद्यमिता और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने और पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देना आवश्यक है।
मुख्य वक्ता महेश गुप्ता सर्वेयर ने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच पूरे भारतवर्ष में आर्थिक स्वावलंबन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। मंच की ओर से 'स्वावलंबी भारत अभियान' के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने, जन-जागरण एवं बौद्धिक विमर्श आयोजित करने तथा स्थानीय उद्योगों और किसानों के हितों की रक्षा के लिए विभिन्न रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सभी को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए, जिससे स्थानीय उत्पादों को पूर्ण रूप से बढ़ावा मिल सके। उन्होंने नशामुक्त भारत अभियान का उल्लेख करते हुए नशे को समाज की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बताया और युवाओं से इस बुराई को जड़ से उखाड़ फेंकने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने का आह्वान किया।
कार्यकारिणी सदस्य रोहित गुप्ता और मुकेश बंसल ने भी देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय दुकानदारों से सामान खरीदकर स्वरोजगार को बढ़ावा देना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को 'मैं भी हूं स्वदेशी समर्थक' का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर महेश गुप्ता सर्वेयर, गोपाल बैराड़ा, रोहित गुप्ता, मुकेश बंसल, मोहन शर्मा, डॉ. गोविंद प्रसाद शर्मा, डॉ. लक्ष्मण कुमार गुप्ता, विजय राज त्रिवेदी, गोपाल शर्मा, राकेश जैन, लोकेश शर्मा, डॉ. मनीषा शर्मा, भावना खंडेलवाल, मोना मथुरिया और मनीषा श्रीवास्तव सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय व्यापार, स्वरोजगार, आर्थिक स्वावलंबन और नशामुक्त जीवन का संदेश देते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की जानकारी इंजीनियर महेश गुप्ता सर्वेयर, जिला संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच गंगापुर सिटी, राजस्थान ने दी।