गंगापुर सिटी। जिला क्रिकेट संघ सवाई माधोपुर के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शोयब खान का अंडर-23 बॉयज टी-20 वर्ग में राजस्थान टीम के लिए चयन हुआ है। बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग में प्रदर्शन के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। कैंप के अभ्यास मैच में 21 गेंदों पर नाबाद 61 रन की पारी खेलकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अब शोयब खान पुणे में होने वाले मुकाबलों में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस सत्र में जिला क्रिकेट संघ सवाई माधोपुर के तीन खिलाड़ियों का राजस्थान टीम में चयन हुआ है। इससे पहले अंडर-16 वर्ग में निधिश राज और अंडर-19 वर्ग में रक्षित श्रीमाल राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अब मोहम्मद शोयब खान के चयन से जिले के खिलाड़ियों की सफलता का सिलसिला आगे बढ़ा है।

शोयब खान के राजस्थान टीम में चयन पर जिला क्रिकेट संघ सवाई माधोपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीकांत जैन, सचिव डॉ. दीपक राज, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज बंसल एवं शरद माथुर, संयुक्त सचिव सूर्य प्रकाश शर्मा एवं जितेंद्र उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य नीरज मिश्रा तथा वरिष्ठ खिलाड़ी राजीव नरुका, नरेंद्र गोगा, अभिताभ सिंह राठौर, रवि गुर्जर, रूपा चाचा, राजेंद्र महावर, केशव पीटीआई, मुजम्मिल पीटीआई, वीरेंद्र गुर्जर, अरुण चौधरी, लोकेश मीना, मलूका जैन, मोहम्मद अनीश, सुरेंद्र चौधरी, एनोस हरमन, सफी पीटीआई, अमित गुर्जर, मोनू असगर, अमित चौधरी, अनवर अली, सलमान खान, हनुमान माली, राजेश मीना, अरुण गोयल, कुंदन कुमावत और शाहरुख सहित अन्य खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने आतिशबाजी कर और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर मोहम्मद शोयब खान ने जिला क्रिकेट संघ के सभी पदाधिकारियों और सचिव डॉ. दीपक राज का आभार व्यक्त किया। राजस्थान की अंडर-23 टीम में उनका चयन सवाई माधोपुर जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों की इस सत्र की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Tags: