तस्वीर में पारम्परिक पोशाक पहने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक साथ बैठे हुए हैं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘राणाबाली’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। माइथ्री मूवी मेकर्स की इस फिल्म में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े उस अनकहे इतिहास को पर्दे पर लाने की कोशिश की गई है, जिसे पीढ़ियों तक सामने आने का मौका नहीं मिला। फिल्म में विजय देवरकोंडा रायालसीमा की धरती से उठे तेलुगु शख्स ‘राणाबाली’ की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी और संघर्ष की साथी ‘जायम्मा’ के किरदार में नजर आएंगी। हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड वॉस्लू अत्याचारी अंग्रेज सर थियोडोर हेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं।

‘राणाबाली’ लंबे समय से साल की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। फिल्म में पर्दे और पर्दे के बाहर पसंद की जाने वाली विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक ऐतिहासिक गाथा लेकर आ रही है। अब मेकर्स ने लंबे इंतजार के बाद इसका टीजर जारी कर दिया है, जिसमें भारतीय इतिहास के उस दौर की झलक दिखाई गई है, जो पीढ़ियों तक अनकहा रहा।

मद्रास में 1876-1878 के दौरान ऐसा अकाल पड़ा था, जिसने दक्षिण भारत से लेकर पश्चिम भारत में रहने वाले लोगों की जिंदगियों को बुरी तरह प्रभावित किया। कहा जाता है कि उस समय करीब 55 लाख से 82 लाख लोगों की जान चली गई थी। कोलोनियल एक्सपोर्ट पॉलिसीज और बेहद कम इंतजामों के कारण अकाल की स्थिति और भयावह हुई तथा बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाई। अकाल भले ही समय के साथ खत्म हो गया, लेकिन उसका असर कई पीढ़ियों तक रहा। उस दौर में भारत एक देश होने के बावजूद बंटा हुआ था और देश में रहने वाले लोग प्रताड़ित हो रहे थे। भुला दिया गया यह इतिहास देश के उन अध्यायों में से एक था, जिसे काली स्याही से लिखा गया था। फिल्म इसी अनकही कहानी को सामने लाने जा रही है और इसमें तमाम मुश्किलों के बावजूद भारत के फिर उठ खड़े होने की झलक दिखाई जाएगी।

पीढ़ी-दर-पीढ़ी भारत ने अपनी ताकत फिर हासिल की और इस दौरान जो लोग मजबूती से खड़े हुए, उनमें लीजेंड ‘राणाबाली’ भी शामिल थे। मेकर्स द्वारा जारी टीजर के साथ भारत के इतिहास के सबसे बुरे दौर में से एक की यह कहानी अब फिल्म के रूप में पर्दे पर आने के लिए तैयार है। फिल्म रायालसीमा की संस्कृति, लैंडस्केप और एक्सेंट को अनोखे स्तर की प्रामाणिकता के साथ पेश करने का वादा करती है। इस वजह से यह तेलुगु सिनेमा में रायालसीमा की अब तक की सबसे असली झलक पेश करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

टीजर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित जोड़ी को एक पीरियड एपिक की बिल्कुल नई दुनिया में देखना दिलचस्प है। दोनों सिर्फ एक जानी-पहचानी ऑन-स्क्रीन जोड़ी के रूप में वापसी नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपने किरदारों के जरिए दर्शकों को ‘राणाबाली’ की दुनिया में गहराई से ले जाते हैं। उनके किरदारों ने उस दौर की दुनिया को जीवंत किया है। फिल्म की मेकिंग के दौरान निर्देशक ने इसकी हर बात पर बारीकी से ध्यान दिया है, जिससे कहानी अपने दौर को प्रभावी ढंग से पेश करती है। ‘द ममी’ के अर्नोल्ड वॉस्लू सर थियोडोर हेक्टर की भूमिका में हैं, जबकि नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना ‘जायम्मा’ के किरदार में हैं।

अजय-अतुल के रोंगटे खड़े कर देने वाले संगीत ने ‘राणाबाली’ के टीजर में जोश भर दिया है। यह मशहूर संगीतकार जोड़ी रामायण और छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए संगीत देने के लिए जानी जाती है। फिल्म का संगीत सिनेमा और म्यूजिक की दुनिया में बड़ा असर छोड़ने वाला है।

‘राणाबाली’ हमेशा से अच्छाई और बुराई के बीच चलती आ रही लड़ाई की साहसी कहानी है। फिल्म अपने थीम में दशहरा की भावना को समेटे हुए है और अच्छाई की बुराई पर जीत की झलक दिखाती है। छुट्टियों के मौके को और खास बनाने के लिए मेकर्स ने फिल्म को दशहरा से ठीक पहले वाले हफ्ते में रिलीज करने का फैसला किया है। इसके पीछे उद्देश्य दुनिया भर के दर्शकों को त्योहार के मौसम में जश्न मनाने की एक और वजह देना है, जो ‘राणाबाली’ के सिनेमाई अनुभव के रूप में सामने आएगी।

‘राणाबाली’ का निर्देशन राहुल संकृत्यायन ने किया है। फिल्म में लीड भूमिका में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आएगी। दोनों बिल्कुल अलग और पहले कभी न देखे गए, ज्यादा रॉ अवतार में दिखाई देंगे। बड़े प्रोडक्शन स्केल, इंटेंस कहानी और अजय-अतुल के संगीत के साथ ‘राणाबाली’ अक्टूबर 2026 में फेस्टिव सीजन की बड़ी फिल्म के रूप में पर्दे पर आने के लिए तैयार है।

Tags: