तस्वीर में बाएं से अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक इंडोर सेटिंग में कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं।

भोजपुरी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद अक्षरा सिंह अब बॉलीवुड की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। हाल ही में उन्हें अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में एक धमाकेदार आइटम सॉन्ग करते देखा गया था। खबर यह भी है कि वह श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'ईठा' का हिस्सा बनने जा रही हैं।

इसी बीच अक्षरा सिंह की कुछ नई तस्वीरों ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। इन तस्वीरों में वह बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ के साथ पोज देती नजर आईं। तस्वीरें सामने आते ही फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और लोग दोनों के बीच चल रही बात को लेकर उत्सुक नजर आए।

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से टाइगर श्रॉफ के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों कलाकार एक-दूसरे के साथ खड़े होकर मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं। अक्षरा रेड कलर की शर्ट में नजर आईं, जबकि टाइगर श्रॉफ ग्रे जैकेट में दिखे। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं।

इन तस्वीरों के साथ अक्षरा सिंह ने पोस्ट में लिखा, 'आखिरकार… अपनी इन तस्वीरों के लिए फीड में जगह बनानी ही पड़ी. कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिन्हें ज्यादा समय तक गैलरी में छिपाकर रखना ठीक नहीं लगता. अच्छी वाइब्स, जबरदस्त एनर्जी और उससे भी बेहतर इंसान... धन्यवाद टाइगर श्रॉफ'।

तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस की नजर टाइगर श्रॉफ की चेस्ट पर गई। वहां चोट और कुछ नाखून जैसे स्क्रैच के निशान दिखाई दे रहे थे। इसके बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा, 'भाई के सीने पर अक्षरा के नाखून के स्क्रैच किसने किसने देखा?'

यूजर के इस सवाल पर अक्षरा सिंह ने खुद जवाब दिया। एक्ट्रेस ने स्पष्ट किया कि ये स्क्रैच किसी फाइट सीक्वेंस की शूटिंग का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जो कहानियां बनाई जा रही हैं, वह सिर्फ लोगों का अपना स्क्रीनप्ले है।

फिलहाल अक्षरा सिंह और टाइगर श्रॉफ की ये तस्वीरें इंटरनेट पर लगातार ट्रेंड कर रही हैं। तस्वीरों के बाद अब लोग यह अंदाजा लगाने में जुटे हैं कि यह अक्षरा सिंह के लिए सिर्फ एक आम फैन मोमेंट था या फिर दोनों जल्द किसी बड़े प्रोजेक्ट या फिल्म में एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

Tags: