गरवारे हाई-टेक फिल्म्स ने पाइन लैब्स से की साझेदारी, शुरू की EMI सुविधा
ग्राहकों को प्रीमियम पेंट प्रोटेक्शन और ऑटो विंडो फिल्म्स की खरीदारी पर 3 से 9 महीने की आसान किस्त का विकल्प मिलेगा।
तस्वीर में चार प्रतिनिधि गरवारे और पाइन लैब्स के बैनर के सामने समझौता दस्तावेज पकड़े खड़े हैं।
गरवारे हाई-टेक फिल्म्स लिमिटेड (जीएचएफएल) ने भारत के ऑटोमोटिव फिल्म्स और डिटेलिंग उद्योग में खरीदारी के समय कार्ड-लिंक्ड ईएमआई सुविधा शुरू करने के लिए मर्चेंट कॉमर्स और पेमेंट्स प्लेटफॉर्म पाइन लैब्स के साथ साझेदारी की है। नई दिल्ली, सितंबर 2026 में हुई इस पहल के साथ जीएचएफएल इस क्षेत्र में खरीदारी के समय कार्ड-लिंक्ड ईएमआई सुविधा देने वाली पहली कंपनी बन गई है।
इस साझेदारी के तहत जीएचएफएल के ग्राहक चुनिंदा खरीदारी पर अपनी सुविधा के अनुसार किस्त का विकल्प चुन सकेंगे। उन्हें पूरी राशि एक साथ चुकाने के बजाय आसान मासिक किस्तों में भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा पाइन लैब्स के टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म और उसके बैंकिंग व कार्ड जारी करने वाले साझेदारों के व्यापक नेटवर्क के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी।
किस्त सुविधा जीएचएफएल के घरेलू ऑटोमोटिव पोर्टफोलियो में शामिल पेंट प्रोटेक्शन फिल्म्स (पीपीएफ), ऑटो विंडो फिल्म्स और गरवारे डिटेलिंग सॉल्यूशंस की पूरी रेंज पर उपलब्ध होगी। इसमें कंपनी का सबसे प्रीमियम पीपीएफ गरवारे टाइटेनियम भी शामिल है, जिसकी कीमत 1.5 लाख रुपए से ज्यादा है। अब ग्राहक इस तरह के प्रीमियम और लग्जरी ग्रेड व्हीकल प्रोटेक्शन को भी आसान मासिक किस्तों में ले सकेंगे। इसके लिए 3, 6 और 9 महीने की ईएमआई के विकल्प उपलब्ध होंगे। इस रेंज के बाकी सभी प्रोडक्ट्स पर भी यह सुविधा मिलेगी। इस साझेदारी का उद्देश्य प्रीमियम फिल्म सॉल्यूशंस को ग्राहकों के लिए ज्यादा आसानी से उपलब्ध और किफायती बनाना है। साथ ही खरीदारी के समय आसान और बेहतर पेमेंट अनुभव देने पर भी ध्यान दिया गया है। इस पहल के लिए 25 से ज्यादा क्रेडिट कार्ड बैंक और एनबीएफसी साझेदार के तौर पर जुड़े हैं।
गरवारे हाई-टेक फिल्म्स लिमिटेड के डायरेक्टर, सेल्स एंड मार्केटिंग, दीपक जोशी ने कहा, “हमें गर्व है कि ऑटो फिल्म्स और डिटेलिंग क्षेत्र में हम पहली कंपनी हैं, जो अपने ग्राहकों के लिए कार्ड-लिंक्ड ईएमआई की सुविधा लेकर आई है। यह सिर्फ पेमेंट की सुविधा में बदलाव नहीं है, बल्कि प्रीमियम व्हीकल प्रोटेक्शन को ग्राहकों के लिए ज्यादा आसान और किफायती बनाने के हमारे विचार को दर्शाता है। हम प्रीमियम व्हीकल प्रोटेक्शन की कीमत को लेकर आने वाली परेशानी को कम कर रहे हैं और यह सुविधा बड़े स्तर पर अपने पूरे नेटवर्क में उपलब्ध करा रहे हैं। पाइन लैब्स के साथ हमारी साझेदारी से ग्राहकों के साथ-साथ उन चैनल पार्टनर्स को भी ज्यादा वैल्यू मिलेगी, जो हर दिन हमारे ब्रांड को ग्राहकों तक पहुँचाने में अहम् भूमिका निभाते हैं।”
गरवारे हाई-टेक फिल्म्स लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड मार्केटिंग, धर्मेंद्र कपूर ने कहा, “हमारा मानना है कि यह पहल ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधा को और बेहतर बनाएगी, साथ ही हमारे चैनल पार्टनर्स को सपोर्ट करने और कारोबार को आगे बढ़ाने में भी मदद करेगी। इस साझेदारी के जरिए जीएचएफएल के मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और चैनल नेटवर्क को पाइन लैब्स की पेमेंट टेक्नोलॉजी और कार्ड जारी करने वाले साझेदारों के नेटवर्क के साथ जोड़ा गया है। इससे ग्राहकों के लिए खरीदारी का अनुभव ज्यादा आसान, सुविधाजनक और उनकी जरूरत के मुताबिक बन सकेगा।”
पाइन लैब्स के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, पेलेटर, ऑटोमोबाइल एंड लेंडर पार्टनरशिप्स, क्रिस्टोफर एंथनी ने कहा, “पाइन लैब्स में हमारा उद्देश्य ग्राहकों के लिए खरीदारी को आसान, सुलभ और बिना किसी परेशानी के बनाना है। गरवारे हाई-टेक फिल्म्स लिमिटेड के साथ हमारी साझेदारी के जरिए खरीदारी के समय ग्राहकों को कार्ड-लिंक्ड ईएमआई का विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे उन्हें अपने खर्च को अपनी सुविधा के अनुसार मैनेज करने की ज्यादा आजादी मिलेगी। हमारी टेक्नोलॉजी और बैंकिंग पार्टनर्स के बड़े नेटवर्क का इस्तेमाल करके हमारा उद्देश्य ग्राहकों के लिए खरीदारी के अनुभव को और बेहतर बनाना है, साथ ही जीएचएफएल के कारोबार को आगे बढ़ाने की योजनाओं में भी सहयोग करना है।”
यह साझेदारी जीएचएफएल के पेंट प्रोटेक्शन फिल्म्स (पीपीएफ), ऑटो विंडो फिल्म्स और गरवारे डिटेलिंग सॉल्यूशंस जैसे प्रोडक्ट्स और उसके मजबूत नेटवर्क को पाइन लैब्स की पेमेंट टेक्नोलॉजी और बैंकिंग पार्टनर्स के नेटवर्क से जोड़ती है। इससे ग्राहकों के लिए प्रोडक्ट खरीदना और भी आसान और सुविधाजनक होगा। साथ ही उन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से पेमेंट करने की ज्यादा सुविधा मिलेगी और खरीदारी का अनुभव भी बेहतर होगा।