डीग में संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष पर कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत
डीग में संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष पर पवित्र कलश वंदन यात्रा का स्वागत हुआ, श्रद्धालुओं ने कलश का पूजन कर पुष्प वर्षा की।
तस्वीर में डीग के अऊ गांव स्थित अम्बेडकर पार्क में विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश बंसल, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसे, गोपाल इंदौलिया, भाजपा मंडल शहर अध्यक्ष ललित तिवारी और अन्य ग्रामीण डॉ. बी.आर. अंबेडकर की मूर्ति के पास कलश यात्रा के दौरान नजर आ रहे हैं।
डीग में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को पवित्र कलश वंदन यात्रा का स्वागत एवं सम्मान किया गया। विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष सतीश बंसल के संयोजन में भाजपा ग्रामीण मंडल डीग के अऊ गांव स्थित अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल पवित्र कलश का स्वागत किया।
संत रविदास महाराज जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भव्य पवित्र कलश वंदन यात्रा शुरू की गई है। यह यात्रा देश के विभिन्न राज्यों, जिलों, मंडलों और ग्रामों तक पहुंच रही है। इसी कड़ी में बुधवार को डीग-कुम्हेर क्षेत्र में यात्रा का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसे, गोपाल इंदौलिया, भाजपा मंडल शहर अध्यक्ष ललित तिवारी, पवन खंडेलवाल, मंडल महामंत्री हेमेंद्र कुमार शर्मा, जगदीश सहारई, युवा मोर्चा अध्यक्ष बृजबिहारी जादौन, जिला प्रवक्ता भावना गंधी, प्रीति गर्ग, मुंशी सरपंच, सह संयोजक इंदर सिंह, तेजी राम जाटव, नेतराम जाटव, पंस सदस्य भगवान सिंह यादव, नारायण, दुष्यन्त ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अऊ ग्राम की सरदारी ने भी यात्रा का स्वागत-अभिनंदन किया।
यात्रा के माध्यम से संत रविदास महाराज के समानता, समरसता और भाईचारे के संदेश को घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उनकी जन्मस्थली की पावन मिट्टी और जल को कलश में भरकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कराया जा रहा है।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर पवित्र कलश का स्वागत और पूजन किया जा रहा है। यह अभियान समाज के सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोने तथा संत रविदास महाराज के समानता, समरसता और भाईचारे के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।