डीग में 'ऑपरेशन शस्त्र विनाश' के तहत दो गिरफ्तार, 3 अवैध हथियार बरामद
खोह थाना पुलिस ने बाइक सवार दो बदमाशों को दबोचकर जिंदा कारतूस और कट्टे जब्त किए, जिला एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई।
डीग, 6 अक्टूबर। जिला पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के. द्वारा जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन शस्त्र विनाश के तहत पुलिस थाना खोह ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन अवैध हथियार, छह जिंदा कारतूस, एक खाली केस और घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस थाना खोह की कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी कट्टे 315 बोर, एक अवैध देशी पोना 315 बोर, 315 बोर के छह जिंदा कारतूस और एक खाली केस बरामद किया गया। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त हीरो होंडा मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में गौरव पुत्र जीतराम, जाति गुर्जर, उम्र 23 साल, निवासी बन्धा खालसा थाना खोह जिला डीग शामिल है। उसके कब्जे से एक अवैध देशी पोना 315 बोर, एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर, 315 बोर के छह जिंदा कारतूस और एक खाली केस जब्त किया गया।
दूसरे आरोपी की पहचान हेमराज पुत्र चतर सिंह, जाति गुर्जर, उम्र 23 साल, निवासी बन्धा खालसा थाना खोह जिला डीग के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा जब्त किया गया।
पुलिस थाना खोह की इस कार्रवाई में कुल तीन अवैध हथियार, छह जिंदा कारतूस, एक खाली केस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डीग शरण गोपीनाथ के. के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शस्त्र विनाश के तहत की गई।