डीग में जिला खाद बीज विक्रेता संघ ने भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल का किया भव्य स्वागत सम्मान समारोह
डीग में जिला खाद बीज विक्रेता संघ ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
डीग में जिला खाद बीज विक्रेता संघ के अभिनंदन समारोह के दौरान माला पहने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल व संघ के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
डीग, 6 अगस्त। शहर के लाला वाले कुंडा स्थित लाला मुरारीलाल अग्रवाल धर्मशाला में गुरुवार को जिला खाद बीज विक्रेता संघ डीग के तत्वावधान में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष डीग सतीश बंसल के स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उनका माला, साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
आयोजन में जिला खाद बीज विक्रेता संघ के अध्यक्ष गजराज सिंह, मंत्री देवेंद्र कुमार गोयल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौधरी, वरिष्ठ संरक्षक बाबूलाल गोयल, राजकुमार अग्रवाल, राजू यादव कामां, अशोक चौहान, रामेश्वर बेनीवाल, चंद्रकांत खंडेलवाल, राजू बालाजी, बच्चू सिंह, मुकेश खंडेलवाल, मुनेश बंसल, अजीत शर्मा, श्याम बंसल, दीपक गोयल, नटवर सिंह जनूथर सहित संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों में भाजपा के वरिष्ठ नेता लखपत सिंह गुर्जर, हरेन्द्र सिंह "खरगू", डॉ. ज्ञान सिंह फौजदार, चंद्रभान सुहेरा तथा राजकीय अधिवक्ता विवलेश कुमार सहित अन्य लोगों ने भी नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल का स्वागत एवं सम्मान किया।
समारोह में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश बंसल का अभिनंदन करते हुए उनका स्वागत किया। कार्यक्रम लाला मुरारीलाल अग्रवाल धर्मशाला में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।