तस्वीर में बड़ीसादड़ी स्थित सूर्यसागर तालाब के निर्माणाधीन स्थल पर भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता और अन्य स्थानीय कार्यकर्ता व पदाधिकारी विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए नजर आ रहे हैं।

बड़ीसादड़ी में शहर की ऐतिहासिक पहचान सूर्यसागर तालाब के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री आदरणीय श्री गौतम जी दक के विशेष प्रयासों से लगभग 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से चल रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सूर्यसागर तालाब पहुंचकर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां विकसित किए जा रहे आकर्षक सेल्फी पॉइंट का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया।

भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता ने बताया कि मंत्री गौतम दक के सतत प्रयासों से बड़ीसादड़ी को विकास की नई सौगातें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि सूर्यसागर तालाब का सौंदर्यीकरण पूर्ण होने के बाद यह क्षेत्र शहर का प्रमुख पर्यटन एवं आकर्षण केंद्र बनेगा। इससे स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

अध्यक्ष धनपाल मेहता ने बताया कि सूर्यसागर तालाब का विकास कार्य तेजी से प्रगति पर है और आने वाले समय में शीघ्र ही पूरा प्रोजेक्ट पूर्ण होकर जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बड़ीसादड़ी के सौंदर्य, पर्यटन और सामाजिक गतिविधियों को नई पहचान देने का कार्य करेगी।

शहरवासियों ने भी मंत्री श्री गौतम जी दक द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे बड़ीसादड़ी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सूर्यसागर तालाब का विकसित स्वरूप नगर की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा और आमजन के लिए एक सुंदर एवं आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा।

निरीक्षण के दौरान नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता, नगर महामंत्री श्याम सुंदर रावलानी, पार्षद अनिल चौहान, सुनील पितलिया, सुरेश सुथार, दीपक सराफ, एससी मोर्चा अध्यक्ष कमल रेगर, राहुल सोनी, बाकिर बोहरा, गिरधर सोनी, पिंटू सेन, कैलाश सोनी, यशवंत मोची, राजेश सोनी, पंकज पिछोलिया, कमलेश पगारिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags: