अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी अज़ीम तारिक़ का निंबाहेड़ा में तिरंगों के साथ भव्य स्वागत
निंबाहेड़ा में स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड कप पेरिस 2026 के पदक विजेता अज़ीम तारिक़ का तिरंगों के साथ भव्य स्वागत हुआ।
निंबाहेड़ा रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड कप के रजत पदक विजेता अज़ीम तारिक़ का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत करते स्थानीय लोग और स्कूली बच्चे।
स्पेशल ओलिंपिक यूनिफाइड फुटबॉल वर्ल्ड कप पेरिस 2026 में भारतीय टीम के पार्टनर कप्तान अज़ीम तारिक़ के निंबाहेड़ा आगमन पर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। हाथों में तिरंगे लिए स्कूली बच्चों, आमजन और खेलप्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर, साफा बंधवाकर और पुष्प मालाएं पहनाकर अज़ीम तारिक़ का अभिनंदन किया।
भारतीय टीम के पार्टनर कप्तान अज़ीम तारिक़ के स्टेशन पहुंचते ही पूरा रेलवे स्टेशन देशभक्ति से प्रेरित नारों से गूंज उठा। स्वागत के दौरान मौजूद लोगों की आंखों में खुशी के आंसू दिखाई दिए। गौरतलब है कि हाल ही में फ्रांस की राजधानी पेरिस में संपन्न हुए स्पैशल ओलंपिक वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के स्पैशल पार्टनर कप्तान अज़ीम तारिक़ सहित समस्त खिलाड़ियों को रजत पदक से सम्मानित किया गया है।
पेरिस से निंबाहेड़ा लौटने पर निंबाहेड़ा फुटबॉल एसोशिएशन एवं निंबाहेड़ा फुटबॉल एकेडमी से जुड़े खिलाड़ियों तथा आमजन ने रेलवे स्टेशन से अज़ीम तारिक़ को खुली जीप में बैठाकर बैंड बाजे के साथ स्वागत जुलूस निकाला। यह जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों माल गोदाम रोड़, कैची चौराहा और चंदन चौक होते हुए बाग वाली दरगाह परिसर तक पहुंचा।
इसके बाद हजरत केली वाले बाबा (र.अ.) के आस्ताने पर अकीदत की चादर और फूल पेश कर प्रदेश व मुल्क में खुशहाली की दुआ मांगी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले अज़ीम तारिक़ का सम्मान किया।
कार्यक्रम में एसएसआई सूरज कुमार, कृति संस्थान के सिराज अहमद, रजा एजुकेशनल सोसाइटी के मोहम्मद फारुख, वसीम इरफानी, हाजी कल्लुबा, पत्रकार शकील अहमद, अशरफ मेव, हज खिदमत कमेटी के हाजी अख्तर पटेल, उबैद भाई, फारुख छिपा, सादिक हुसैन, आयाज खान, मतलूब अजमेरी, पूर्व पार्षद नीलू शर्मा, बिहारी लाल सोलंकी, मोहम्मद आसिफ खान, मोहम्मद राशीद खान, आसिम खान, तालिब अहमद, हाजी आरिफ खिल्जी, डॉ. आसिफ रहमान, मिर्जा इमरान बेग, अब्दुल हक सिराज मेव, नदीम खान, जाकिर खान, तोसिफ खान, मुस्तकीम खान, उस्मान खान, अनीस, आसिफ खान, नरेंद्र बोडाना, अजय मेड़तवाल, मोहम्मद सईद खान, मोहम्मद केसर खान, विकास हरिजन, जाहिद खान, फरीद खान, फरदीन खान, जाहिद पठान, शैलेन्द्र गोहर, सनी गौरण, मुकेश गोहर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर निंबाहेड़ा का नाम रोशन करने वाले अज़ीम तारिक़ के सम्मान में आयोजित यह स्वागत कार्यक्रम खेल प्रतिभाओं के उत्साह और नगरवासियों के गौरवपूर्ण जुड़ाव का प्रतीक बना।