भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी ने आचार्य पुलक सागर का लिया आशीर्वाद, सेवा का मिला संदेश

भाजपा नगर मंडल कार्यकारिणी ने आचार्य पुलक सागर महाराज से लिया आशीर्वाद, सेवा, जीवदया और स्वच्छता का मिला विशेष संदेश।

Update: 2026-07-14 13:56 GMT

अंतरराष्ट्रीय जैन संत आचार्य पुलकसागर महाराज के सान्निध्य में आशीर्वाद लेती भाजपा नगर मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्य।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी के नेतृत्व में नगर मंडल की नव नियुक्त कार्यकारिणी ने अंतरराष्ट्रीय जैन संत आचार्य पुलकसागर महाराज के सान्निध्य में पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आचार्य श्री ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सार्वजनिक जीवन में सेवा, संवेदनशीलता और संस्कार को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

आचार्य पुलकसागर महाराज ने पदाधिकारियों को निराश्रित पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने, पक्षियों के लिए नियमित दाना-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा घायल पक्षियों के समुचित उपचार के लिए चिकित्सालय की व्यवस्था एवं सहयोग के प्रति सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया।

आचार्य श्री ने कहा कि स्वच्छता, जीवदया और सेवा भाव ही समाज को सशक्त बनाने का आधार हैं तथा प्रत्येक नागरिक को इन कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समाजहित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

नगर मंडल अध्यक्ष गौरव त्यागी ने आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त कर विश्वास दिलाया कि नगर मंडल की टीम संतों के बताए मार्ग पर चलते हुए गौसेवा, जीवदया, स्वच्छता अभियान एवं जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाएगी।

इस अवसर पर रघु शर्मा, सुधीर जैन, शैलेन्द्र झंवर, आशीष सिकलीगर, ओम शर्मा, प्रदीप काबरा, कमलेश आमेरिया, प्रशांत शर्मा, राजन माली, राखी राव, सुनील रजक, शिव प्रजापत, विष्णु सेन, कमल अग्रवाल, रितेश कुमावत, पिंटू छिपा, जगपाल सिंह, चंचल महात्मा, विपिन सिंह, अभिषेक आहूजा, प्रवक्ता गायत्री राव, दीपक राजोरा, दिलीप सेन, दीपक वर्मा, हरीश गुरनानी, पंकज सेन आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News