निंबाहेड़ा में श्री आदिनाथ युवा मंडल की नई कार्यकारिणी गठित, चातुर्मास आयोजन सफल बनाने का संकल्प

निंबाहेड़ा में श्री आदिनाथ युवा मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन हुआ। बैठक में चातुर्मास के धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

Update: 2026-07-14 14:01 GMT

तस्वीर में दिख रहे आदिनाथ युवा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष हर्षद बोड़ाना निंबाहेड़ा में मुस्कुराते हुए खड़े हैं।

निंबाहेड़ा में श्री आदिनाथ युवा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक यति जी के उपाश्रय में उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी युवाओं ने आगामी चातुर्मास के दौरान मंडल द्वारा आयोजित होने वाले धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों में पूर्ण जिम्मेदारी, अनुशासन एवं समर्पण भाव से सहभागिता निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।

बैठक के दौरान संरक्षक मंडल एवं सलाहकार समिति में अजय जी संघवी, रितेश जी नाहर, आशीष जी बोड़ाना, विरेश जी बोड़ाणा, अनिल जी संघवी, प्रशांत जी कोठारी एवं अमित जी नाहर को मनोनीत किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से हर्षद बोड़ाना को मंडल का अध्यक्ष, सनी सिंघवी को महासचिव, अर्पित नाहर, आवेश नाहर, नमन नाहर एवं सौरभ बोड़ाणा को उपाध्यक्ष, प्रखर नाहर को कोषाध्यक्ष, अनिल बोड़ाना को प्रचार मंत्री, साकेत बोड़ाना को संगठन मंत्री, तुषार संघवी को सांस्कृतिक मंत्री तथा आदित्य बोड़ाणा को मंत्री नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुनील बोड़ाणा, लोकेंद्र बोड़ाणा, भावेश संघवी, कनिष्क नाहर, कल्पेश बोड़ाना, प्रफुल बोड़ाणा, दक्ष बोड़ाणा, दर्शील नाहर, अभिषेक नाहर, कल्पित नाहर, अर्हम बोड़ाणा, धैर्य नाहर, शौर्य नाहर, मीतांश बोड़ाणा एवं पर्व बोड़ाणा को दायित्व सौंपे गए। बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक स्वर में विश्वास व्यक्त किया कि आगामी चातुर्मास के दौरान श्री आदिनाथ युवा मंडल द्वारा आयोजित सभी धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाया जाएगा।

बैठक में यह भी संकल्प लिया गया कि समाज में युवा शक्ति को धर्म, संस्कार एवं सेवा से जोड़ते हुए जिनशासन की प्रभावना के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा। बैठक का समापन मंगलभावना, नवकार महामंत्र के स्मरण एवं जिनशासन की प्रभावना के संकल्प के साथ हुआ।

Tags:    

Similar News