निंबाहेड़ा: यदुपति सिंघानिया जयंती पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 530 की नेत्र जांच
स्व. यदुपति सिंघानिया की 73वीं जयंती पर निंबाहेड़ा में मुफ्त नेत्र जांच, 116 ऑपरेशन, छात्राओं को साइकिल वितरण और वृद्ध आश्रम में कंबल बांटे गए।
तस्वीर में अतिथि और अधिकारी यदुपति सिंघानिया के चित्र के सामने खड़े हैं।
निंबाहेड़ा में जे.के. सीमेंट समूह के प्रबंध निदेशक स्व. श्री यदुपति सिंघानिया की 73वीं जन्म जयंती पर 29 सितंबर 2026 को विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों के तहत 530 मरीजों की निशुल्क नेत्र जांच की गई, जबकि 116 मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन करवाए जाएंगे। इसके साथ ही राजकीय जिला चिकित्सालय में बेबी किट, गौशालाओं में पशु आहार एवं हरा चारा तथा चित्तौड़गढ़ वृद्ध आश्रम में जरूरतमंदों को निशुल्क कंबल वितरित किए गए।
जे.के. सीमेंट के एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि स्व. श्री यदुपति सिंघानिया की 73वीं जन्म जयंती के अवसर पर भंडारी नेत्रालय नीमच के तत्वावधान में विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में नजर, नाखूना, मोतियाबिंद तथा निशुल्क चश्मे की जांच सहित विभिन्न नेत्र संबंधी बीमारियों के 530 मरीजों की निशुल्क जांच की गई। इनमें 116 मरीजों के जे.के. सीमेंट द्वारा निशुल्क ऑपरेशन करवाए जाएंगे। इनमें 94 मोतियाबिंद, 8 नाखुना, 6 मोटा बिन्द, 7 नाकोना तथा 1 काला पानी का ऑपरेशन शामिल है।
जन्म जयंती के अवसर पर निंबाहेड़ा क्षेत्र के 10 राजकीय विद्यालयों की 50 टॉपर बालिकाओं को साइकिल वितरित की गईं। विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर अहीर, जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल, एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा, सुरभि क्लब की अध्यक्ष श्रीमती स्नेहा तोषनीवाल सहित अन्य अतिथियों ने बालिकाओं को साइकिल वितरित की। इससे पूर्व जे.के. सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल एवं एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा ने अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर सोनी ने किया।
शिविर का उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष पूरण आंजना, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा, पूर्व पार्षद मनोज पारख, रोमी पोरवाल एवं पूर्व सरपंच गोपाल जाट ने भी अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न कमरों में चल रहे जांच शिविर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उपखंड अधिकारी विकास पंचोली एवं पूरण आंजना का जे.के. सीमेंट के कमर्शियल हेड मनोज सोनी ने बुके भेंट कर स्वागत किया।
इसी क्रम में जे.के. सीमेंट के सुरभि क्लब की ओर से राजकीय जिला चिकित्सालय में बेबी किट वितरित किए गए। सुरभि क्लब की अध्यक्ष श्रीमती स्नेह तोषनीवाल, सचिव श्रीमती मधु जैन, श्रीमती शोभा मिश्रा, श्रीमती लक्ष्मी सोनी, श्रीमती पूजा शर्मा, श्रीमती मंदाकिनी जोशी, चित्रा दशोरा, नीति दशोरा, तनिशा राजपूत, निमिषा अग्रवाल एवं अन्य महिलाओं ने मरीजों को निशुल्क फल एवं दलिया वितरित किया। नगर परिषद द्वारा संचालित अन्नपूर्णा रसोई में सुबह-शाम जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन करवाया गया।
नगर की सांवरिया गौशाला में जे.के. सीमेंट के टेक्निकल हेड राजेश सोनी, श्रीमती गीतांजलि सोनी, सीनियर मैनेजर एचआर भुवनेश सिंह एवं राहुल कुमार सिंह ने गौ माता को चारा एवं पशु आहार खिलाया। गौशाला पहुंचने पर गौशाला के बंसीलाल राईवल एवं जगदीश माली ने अतिथियों का उपडना ओढ़ाकर स्वागत किया।
वहीं दिवाकर जैन गौशाला में जे.के. सीमेंट के कमर्शियल हेड मनोज सोनी, श्रीमती लक्ष्मी सोनी, सीनियर मैनेजर एचआर भुवनेश सिंह एवं राहुल कुमार सिंह ने गौ माता को चारा एवं पशु आहार खिलाया। यहां पहुंचने पर गौशाला के अध्यक्ष पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं सचिव अजीत जैन ने अतिथियों का उपडना ओढ़ाकर स्वागत किया।
आयोजन के इसी क्रम में जे.के. सीमेंट सुरभि महिला क्लब की ओर से चित्तौड़गढ़ वृद्ध आश्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर कमलेश बुनकर, देवकरण समदानी, विमल कोठारी, शाहिद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शिविर के सफल आयोजन में डॉ. संतोष चौधरी, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. पंकज मणि, डॉ. भोलगा केथवास, आशीष ओझा, शिव प्रकाश आमेटा, नितिन चास्टा, ललित पंचोली, जितेंद्र सिंह शक्तावत, आयुष बंसल, विक्रम आंजना, अजय दशोरा, एल.एन. शर्मा, एल.एन. टेलर, नंदकिशोर सोनी, लोकेश मीणा, पुष्पेंद्र गुर्जर, अरविंद जादौन एवं लक्ष्मण भांबी सहित अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।
जे.के. सीमेंट प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर धन्यवाद व्यक्त किया। स्व. श्री यदुपति सिंघानिया की 73वीं जन्म जयंती पर आयोजित इन सेवा कार्यक्रमों में निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, जरूरतमंदों के भोजन और सेवा से जुड़े विभिन्न कार्य किए गए।