माहेश्वरी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल, अंतिम गेंद पर सिटी सुपर स्टार विजेता
चित्तौड़गढ़ में माहेश्वरी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल सिटी सुपर स्टार और संखी चैलेंजर के बीच हुआ। सिटी सुपर स्टार ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। विजेता को 11 हजार और उपविजेता को 9 हजार रुपये नकद मिले।
तस्वीर में चित्तौड़गढ़ में आयोजित माहेश्वरी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ी तथा अतिथि ट्रॉफी और पुरस्कारों के साथ नजर आ रहे हैं।
चित्तौड़गढ़। नगर माहेश्वरी सभा एवं नगर माहेश्वरी महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित माहेश्वरी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में सिटी सुपर स्टार ने संखी चैलेंजर को अंतिम गेंद पर शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
भरत महेश्वरी ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि एस.एन. माहेश्वरी रहे, जबकि मंजू देवी जागेटिया ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में अशोक काबरा, रामनारायण कोठारी, ब्रजगोपाल चंडक, पीयूष काबरा, लोकेश जागेटिया, जानकीलाल भंडारी, प्रहलाद पुंगलिया, गिरधारी लाल जागेटिया, सुरेश सोनी, मधुसूदन रांदड, लीला आगाल, भावना न्याति, सरिता चेचानी, चन्दा नामधर और उषा रांदड, जया तोषनीवाल उपस्थित रहे।
प्रदीप काबरा, नरेंद्र डाड, लोकेश अजमेरा, रविशंकर न्याती, कृष्ण गोपाल पुंगलिया, अनुपम भंडारी, शिव डाड, कुलदीप बसेर, नीतू तोषनीवाल, रीना काबरा और रतन काबरा सहित सभी ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने फाइनल मैच का टॉस किया और खिलाड़ियों का परिचय लिया।
फाइनल मुकाबला सिटी सुपर स्टार एवं संखी चैलेंजर के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा और सिटी सुपर स्टार ने मैच की अंतिम गेंद पर जीत हासिल की। विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 9 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
वुमैन ऑफ द सीरीज, वुमेन ऑफ द बेस्ट सीरीज बॉलर एवं बेस्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मैच के वुमन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर और बेस्ट ऑफ द प्लेयर को भी ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छह टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में अतिथियों ने अपने उद्बोधन में सभी महिला खिलाड़ियों को शानदार आयोजन में भाग लेने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल समाज में सामाजिक एकता और भाईचारा बनाए रखने का प्रतीक है। अतिथियों ने नगर सभा एवं महिला संगठन को ऐसे आयोजन करने पर बधाई दी।
इस अवसर पर भारी तादाद में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रीना काबरा ने किया।