कांकड़वा के हड़मतिया उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान भामाशाह भंवरी बाई वैष्णव ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग प्रदान किए।

कांकड़वा, 17 अगस्त। क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हड़मतिया में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, पूर्व छात्रों और शिक्षकों को स्कूल बैग वितरित किए गए।

विद्यालय में कार्यरत शिक्षक नन्दलाल वैष्णव की माताजी भामाशाह श्रीमती भंवरी बाई वैष्णव ने विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, पूर्व छात्रों एवं शिक्षकों के लिए स्कूल बैग वितरित किए। उनके इस सहयोग और सेवाभाव के लिए विद्यालय परिवार ने आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया।

विद्यालय परिवार ने कहा कि ऐसे जनसहयोग से विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ता है तथा विद्यालय के विकास को भी नई दिशा मिलती है। श्रीमती भंवरी बाई वैष्णव के इस सहयोग को विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों और विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Tags: