बस्सी में नया होंडा शोरूम शुरू, सांसद सीपी जोशी ने किया उद्घाटन
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने बस्सी में होंडा शोरूम का उद्घाटन कर ग्राहकों को नई गाड़ियों की चाबी सौंपी।
बस्सी में होंडा शोरूम के शुभारंभ अवसर पर सांसद सीपी जोशी ने ग्राहकों को नई दोपहिया वाहन की चाबी सौंपी।
बस्सी कस्बे में राजमार्ग 27 और हाईवे पर खुले होंडा शोरूम का शुभारंभ चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने किया। उद्घाटन के साथ ही सांसद ने खरीददारों को नई गाड़ियां सौंपी। शोरूम के पहले ही दिन खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से यहां अच्छी हलचल देखने को मिली।
शोरूम के रामसहाय सोमानी ने बताया कि त्योहारों और विशेष अवसरों को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष छूट की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही खरीदारी करने वाले ग्राहकों को निश्चित उपहार भी दिए जा रहे हैं, जिससे ग्राहक इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
शोरूम के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला मंत्री सीपी नामधरानी, नंदकिशोर कोठारी, किशन जागेटिया, कालु व्यास, रामनिवास साहु, सोहन खटीक, नारायण प्रजापत, सुरेन्द्र सिंह, सुनिल माली, खेमराज दल्लाखेड़ा, सोहन खटीक और नयन ओझा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरीश व्यास भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
बस्सी में होंडा शोरूम के शुभारंभ के साथ ही ग्राहकों को नई गाड़ियों की खरीदारी का विकल्प मिला है। पहले दिन ग्राहकों की मौजूदगी और त्योहारों के मद्देनजर घोषित विशेष छूट एवं उपहारों की व्यवस्था कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे।