चित्तौड़गढ़ के राउप्रावि माताजी की ओरडी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा एवं अन्य अधिकारी, जो आगामी चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप गतिविधि के तहत जागरूकता का संदेश दे रहे हैं।

चित्तौड़गढ़। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता थीम पर भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. भारती मेहता ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को निष्पक्ष होकर और बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सलाह दी।

भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘युवा मतदाता लोकतंत्र की नई शक्ति’ रखा गया। इसमें आदित्य जैन ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय और शिवानंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में रितु वर्मा, शिव भगवान एवं कृष्णा दान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन विद्या भाटी ने किया।

क्विज प्रतियोगिता की थीम ‘लोकतंत्र, निर्वाचन प्रणाली एवं मतदान’ रही। इसमें वैन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्य जैन एवं हर्ष राज संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। युवराज सिंह एवं रवीना कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में डॉ. गोपाल गुर्जर, डॉ. नमिता वाजपेई एवं अपेक्षा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का संचालन मीनाक्षी चौधरी ने किया।

कार्यक्रम के अंत में सुमन डाड ने दोनों प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा की। इस दौरान प्रो. अखिलेश चाष्टा, मोहित और महिपाल दान उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतंत्र, निर्वाचन प्रक्रिया और निष्पक्ष मतदान के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया गया।

Tags: