चित्तौड़गढ़ में चालिया पर्व के बीच बच्चों की रंग भरो प्रतियोगिता, समाज के बच्चों ने दिखाया उत्साह

चित्तौड़गढ़ के सिंधी कॉलोनी स्थित झुलेलाल मंदिर में चालिया पर्व के तहत विशेष आयोजन हुए। भगवान झूलेलाल की आराधना के साथ बच्चों की रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें समाज के बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।

Update: 2026-07-27 13:46 GMT

तस्वीर में चित्तौड़गढ़ के प्रताप नगर स्थित झूलेलाल मंदिर में आयोजित रंग भरो प्रतियोगिता के दौरान बच्चे अपनी बनाई हुई पेंटिंग और पुरस्कार दिखाते हुए नजर आ रहे हैं, साथ में समाज के गणमान्य लोग भी मौजूद हैं।

चित्तौड़गढ़। पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति व झुलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सिंधी कॉलोनी प्रताप नगर स्थित भगवान झुलेलाल मंदिर में सिंधी समाज का चालिया पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। चालिया पर्व के तहत झुलेलाल मंदिर में आकर्षक झांकी सजाई गई है।

योगेश भोजवानी ने बताया कि चालिया पर्व के दौरान भगवान झुलेश्वर महादेव को जगन्नाथ शिव स्वरूप में सजाया गया। सिंधी समाज का सबसे बड़ा पर्व चालिया 40 दिवस तक चलता है, जिसका आरम्भ 16 जुलाई से हुआ है और यह 24 अगस्त तक चलेगा।

प्राचीन मान्यता के अनुसार इन दिनों में सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल वरूण देव के अवतार के रूप में अवतरित हुए थे तथा उन्होंने अपने भक्तों के कष्ट दूर किए थे। चालिया पर्व के दौरान चालीस दिवस तक प्रतिदिन सायंकाल झुलेलाल मंदिर में भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाता है। इसके साथ ही समाज की महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन और पल्लव का आयोजन किया जाता है।

जैकी आहूजा ने बताया कि झुलेलाल मंदिर में समाज के 18 साल तक के बच्चों की रंग भरो प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें समाज के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन कमल चंचलानी ने किया। इस अवसर पर पू किशोर खटवानी, मनोज देवानी, जीतू वासवानी, ध्रुव आहूजा, सुशीला नेभनानी, भारती खत्री सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News