चित्तौड़गढ़ में पौधारोपण कार्यक्रम: विधायक आक्या ने कहा- पर्यावरण रक्षा के लिए पौधे लगाना पुण्य कार्य
चित्तौड़गढ़ के राउमावि पुरुषार्थी में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने पर्यावरण रक्षा को लेकर संदेश दिया और राज्य स्तरीय पुरस्कृत खिलाड़ियों का सम्मान किया।
तस्वीर में चित्तौड़गढ़ के एक विद्यालय परिसर में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और अन्य लोग पौधारोपण करते हुए नजर आ रहे हैं।
चित्तौड़गढ़। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण को आवश्यक बताते हुए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि पौधे लगाना पुण्य का कार्य है। अधिकाधिक पौधे लगाकर हम अपने जीवन के उद्देश्य को सार्थक कर सकते हैं। विधायक आक्या सोमवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राउमावि पुरुषार्थी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विद्यालय के उपप्रधानाचार्य आलोक सिंह राठौड़ ने बताया कि विद्यालय में आषाढ़ त्रियोदशी के शुभ अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कल्पवृक्ष का पूजन कर पवित्र युग्म पौधे का रोपण किया गया।
इससे पूर्व डॉ. गोविन्दराम शर्मा एवं विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने राज्य स्तरीय पुरस्कृत खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर भरत जागेटिया, शैलेन्द्र झंवर, राजन माली, छोटू माली, दिनेश गवारिया, लक्ष्मी नारायण दशोरा, विनीत तिवारी, शिव मेनारिया, शंकरदास वैष्णव, नंदलाल रेगर, अभिषेक आहूजा, पार्वती काबरा, कमला डाड, मंगलम काबरा, सोहनलाल पाण्डिया, चंद्रकांता राठौड़, शीला आमेरिया, बालूदास वैष्णव, सत्यनारायण लक्षकार, कालूराम खटीक, सुशीला वैष्णव, चंदनबाला जैन, सीमा भाणावत, विनीता काबरा, सरोज टेलर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, विद्यालय स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संजय पचौरी एवं शांतिलाल खटीक ने किया। वहीं रेखा पानेरी, किशनलाल खटीक, तारा माली, शांतिलाल जोशी, विवेक भारद्वाज, मोहम्मद उमर मंसूरी, लता चाष्टा, अलका कोठारी, मनोज लोठ, मालती मुनावत, भगवती स्वर्णकार, आशा टेलर, सत्यनारायण सोमानी, हेमलता नुवाल, पंकज काकड़ा, शीतल दीक्षित, बसंती देवी, निर्मला मीणा और लाली पटवा ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और विद्यालय परिसर में पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया गया।