चित्तौड़ दुर्ग के ऐतिहासिक स्मारकों पर स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने दिया संरक्षण का संदेश

चित्तौड़ दुर्ग के ऐतिहासिक स्मारकों पर एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। विजय स्तंभ, जौहर स्थल और गोमुख क्षेत्र से कचरा हटाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Update: 2026-07-27 13:40 GMT

तस्वीर में चित्तौड़ दुर्ग परिसर में स्थित मंदिर के सामने एकल अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़ दुर्ग के ऐतिहासिक स्मारकों को स्वच्छ और संरक्षित रखने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की प्रेरणा से सामाजिक संगठन एकल अभियान द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। पांच दिवसीय आवासीय आचार्य प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर दुर्ग स्थित ऐतिहासिक स्थलों की सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

गोपाल कच्छावा ने बताया कि पांच दिवसीय वर्ग के समापन पर संघ की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजन धर्मपाल गोयल, एकल अभियान के ओम प्रकाश लड्ढा, पुरातत्व विभाग के अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा, चंद्रभान शर्मा, गोपाल माली सहित अन्य के सानिध्य में चित्तौड़ दुर्ग के ऐतिहासिक स्थल विजय स्तंभ, जौहर स्थल एवं गोमुख के आसपास स्थित मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस दौरान ऐतिहासिक स्थलों से प्लास्टिक की बोतल, कचरा एवं गाजर घास का उन्मूलन किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और दुर्ग परिसर की स्वच्छता में योगदान दिया। उपस्थित पर्यटकों को गुलाब का फूल देकर चित्तौड़ दुर्ग को स्वच्छ रखने का आह्वान भी किया गया।

स्वच्छता कार्य के उपरांत जौहर समाधि स्थल पर कार्यकर्ताओं ने नमन किया और चित्तौड़ के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में गोपाल कृष्ण दाधीच, दुर्गा गुर्जर, पायल राव, संजू राजावत, पायल कंवर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News