निकुंभ चंदा माता मंदिर में 290वें भक्ति सत्संग में भजनों से गूंजा परिसर
निकुंभ चंदामाता मंदिर में 290वें साप्ताहिक भक्ति सत्संग का आयोजन हुआ, जहां भजनों और आरती से श्रद्धालु भाव विभोर हुए।
तस्वीर में चित्तौड़गढ़ के एक धार्मिक स्थल पर कुछ लोग पीले और भगवा दुपट्टे पहने हुए एक फ्रेम की गई तस्वीर पकड़े और दिखाते हुए खड़े हैं।
निकुंभ स्थित श्री चंदामाता मंदिर परिसर में आयोजित 290वें साप्ताहिक भक्ति सत्संग में भजन गायकों ने मातारानी के भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। भक्ति और आस्था से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।
श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद के संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि भक्ति सत्संग की शुरुआत गिरधारी गंधर्व कन्नौज ने गणेश वंदना के साथ की। यह आयोजन कस्बे के प्रहलाद लाल, अशोक कुमार, घनश्याम लाल, कपिल और कल्पेश अग्रवाल द्वारा परिवार में वैवाहिक आयोजन सानंद संपन्न होने के उपलक्ष में करवाया गया।
इस अवसर पर लाभार्थी परिवार को यशवंत कंप्यूटर्स की ओर से माता रानी की छवि भेंट की गई। संरक्षक लक्ष्मी लाल चपलोत, नंदकिशोर लोहार, राजमल दरबार, रमेश चंद्र कर्मठ और तिलक राज सहलोत ने लाभार्थी परिवार का अभिनंदन किया।
भक्ति सत्संग में भजन प्रवाहक रोडमल खाबिया, भेरूलाल लोहार, भारत सिंह बिनोता, ममता जैन, ललिता कुमावत मिन्नाणा, कौशल्या सुथार पीन्ड, रामेश्वर दशोरा और पुष्कर मेनारिया ने मातारानी के भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
दिव्य मंगल आरती एवं प्रसाद वितरण के दौरान व्यवस्था सहयोगी शौकीन पोरवाल, जसराज मेनारिया, कैलाश चंद्र मेनारिया भाटोली, सुरेश सुथार, गोटू लाल लोहार और देवकरण स्वर्णकार ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ सदस्य नरेश अग्रवाल ने सभी का आभार जताया।