चित्तौड़गढ़ में एनडीपीएस के आरोपी जीतु बन्ना की 20 लाख की अवैध संपत्ति स्थायी रूप से फ्रीज, मकान और कार जब्त
चित्तौड़गढ़ के थाना साड़ास क्षेत्र में एनडीपीएस आरोपी जीतु बन्ना की करीब 20 लाख रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज की गई। जानिए पुलिस की पूरी कार्रवाई।
तस्वीर में चित्तौड़गढ़ के साड़ास थाना क्षेत्र में जब्त किए गए मकान के बाहर पुलिसकर्मी नोटिस बोर्ड के पास खड़े नजर आ रहे हैं।
पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ तथा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर के आदेशानुसार चित्तौड़गढ़ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के आरोपी जितेन्द्रसिंह उर्फ जीतु बन्ना की करीब 20 लाख रुपये मूल्य की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को स्थायी रूप से फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई श्रीमान पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस के आदेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री गजेन्द्रसिंह जोधा आरपीएस के निर्देशन तथा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त गंगरार श्री उदयसिंह आरपीएस के सुपरविजन में थाना साड़ास की थानाधिकारी उप निरीक्षक सोनाली शर्मा द्वारा की गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि थाना सर्किल निवासी जितेन्द्रसिंह उर्फ जीतु बन्ना पुत्र भंवर सिंह राजपूत निवासी शादी, पुलिस थाना साड़ास, जिला चित्तौड़गढ़ के खिलाफ प्रकरण संख्या 140/2011 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट थाना डांगियावास जिला जोधपुर, प्रकरण संख्या 105/2017 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना ओसियां जिला जोधपुर ग्रामीण तथा प्रकरण संख्या 27/2022 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट थाना कनेरा जिला चित्तौड़गढ़ में दर्ज हैं।
जांच के दौरान आरोपी द्वारा अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के रूप में गांव शादी स्थित खसरा नम्बर 405/1 में 85.80 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाला आवासीय मकान तथा मारुति सुजुकी स्विफ्ट वीडीआई कार क्रमांक आरजे 02 सीसी 2469 चिन्हित की गई। इसके बाद 29 जून 2026 को उक्त संपत्तियों को फ्रीज किए जाने के लिए भारत सरकार के COMPETENT AUTHORITY & ADMINISTRATOR, SAFEM (FOP)A & NDPS ACT, NEW DELHI को प्रस्ताव भेजा गया।
प्रस्ताव पर सुनवाई के बाद COMPETENT AUTHORITY & ADMINISTRATOR, SAFEM (FOP)A & NDPS ACT, NEW DELHI, भारत सरकार द्वारा जितेन्द्रसिंह उर्फ जीतु बन्ना की गांव शादी स्थित खसरा नम्बर 405/1 में 85.80 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले आवासीय मकान तथा मारुति सुजुकी स्विफ्ट वीडीआई कार क्रमांक आरजे 02 सीसी 2469 को फ्रीज किए जाने का स्थायी अनुमोदन आदेश जारी किया गया। आदेश की पालना में उक्त मकान और कार को फ्रीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार फ्रीज की गई संपत्ति का कुल मूल्य करीब 20 लाख रुपये है।
जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थों की तस्करी अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तत्काल निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारको टिप हेल्पलाइन नम्बर 94604-25643 पर सूचना दें।
इस कार्रवाई में थाना साड़ास की थानाधिकारी उप निरीक्षक सोनाली शर्मा के साथ कांस्टेबल विकास (431), बाबूलाल (697), शंकरलाल (1164), लोकेश (1157), देवकिशन (1481), राकेश (440) तथा चालक कांस्टेबल निखिल (1152) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।