भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बद्रीलाल जाट का चित्तौड़गढ़ में भव्य स्वागत
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री बद्रीलाल जाट का चित्तौड़गढ़ में स्वागत, किसानों और कार्यकर्ताओं ने मेवाड़ी परंपरा से किया अभिनंदन।
तस्वीर में भूमि विकास बैंक परिसर चित्तौड़गढ़ में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बद्रीलाल जाट को मेवाड़ी पगड़ी और ऊपरना पहनाकर सम्मानित करते हुए ग्रामीण व कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।
चित्तौड़गढ़ में भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री मनोनीत होने के बाद बद्रीलाल जाट के प्रथम आगमन पर भूमि विकास बैंक परिसर में कार्यकर्ताओं, किसानों एवं ग्रामीणों ने मेवाड़ी परंपरा के अनुसार उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
किशन जाट के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री बद्रीलाल जाट को मेवाड़ी पगड़ी एवं ऊपरना पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में बद्रीलाल जाट ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं किसान हितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे पात्र व्यक्ति और प्रत्येक किसान तक प्रभावी रूप से पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा किसानों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा गांव-गांव तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के कल्याण और समृद्धि के लिए संगठन निरंतर सक्रिय रहेगा।
इस अवसर पर भेरूलाल गाडरी, लेहरूलाल, काशीराम, मांगीलाल, शंकर, देवजी, पृथ्वीराज, मिठ्ठूलाल, नारायण, ओमजी, सत्यनारायण, पूरण, गोपीलाल, शैतान, मक्खन, गोवर्धनलाल सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बद्रीलाल जाट का चित्तौड़गढ़ आगमन संगठन और किसान हितों से जुड़ी आगामी गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा गया, जहां कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।