चित्तौड़गढ़: झूलेलाल मंदिर के पाटोत्सव में निकली शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु
साईं मनीष लाल के सानिध्य में बहराणा साहिब की झांकी और भजन संध्या का हुआ आयोजन, विभिन्न शहरों से पहुंचे कई श्रद्धालु।
तस्वीर में चित्तौड़गढ़ की सड़क पर झूलेलाल शोभायात्रा के दौरान पैदल चलते श्रद्धालु दिख रहे हैं।
चित्तौड़गढ़। पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति और झूलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में झूलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव भगवान झूलेलाल के 26वें वंशज ठकुर सांई मनीष लाल के सानिध्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। पाटोत्सव के दौरान हवन, ध्वजारोहण, विशाल शोभायात्रा, भजन संध्या और आम भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रमों में चित्तौड़गढ़ सहित विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष योगेश भोजवानी और सचिव अनिल हरियानी ने बताया कि झूलेलाल मंदिर के पंचम पाटोत्सव के अवसर पर प्रातः मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने उपस्थित होकर यज्ञ में आहुति दी।
झूलेलाल युवा सेवा समिति अध्यक्ष जेकी आहुजा और उपाध्यक्ष रवि मलानी ने बताया कि अपराह्न झूलेलाल मंदिर पर झंडा फहराने की रस्म अदायगी के बाद विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में एक बग्गी पर पूज्य बहराणा साहिब और दूसरी बग्गी पर ठकुर सांई मनीष लाल साहिब विराजमान थे। बड़ी संख्या में समाजजन बैंड वाहन और ढोल-नगाड़ों के साथ सिंधी भजनों की धुन पर नाचते-गाते शोभायात्रा में शामिल हुए।
शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए थे। शोभायात्रा झूलेलाल मंदिर से शुरू होकर सिंधी कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होते हुए ओम शांति धाम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।
सायंकाल ओम शांति धाम पर बहराणा साहिब के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया। सिंधी भजनों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान ठकुर सांई मनीष लाल साहिब ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को लाभान्वित किया।
कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, मंदसौर, नीमच, निम्बाहेड़ा, पारसोली और बिगोद से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्तौड़गढ़ पहुंचे। रात में आम भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर ललित वंगानी, कमल चंचलानी, कपिल मलानी, राजेश तुलसानी, जॉनी शर्मा, शंकर वंगानी, बाबू अगनानी, जितेन्द्र वासवानी, लकी जयसिंघानी, हरीश ओडवानी, सुरेश चंचलानी, दीपक गीदवानी, मनोज देवानी, राजा नेभनानी, दोलत दासानी, वासुदेव भोजवानी, चंद्र मलानी, चंद्रभान कृपलानी, हीरा मंगलानी, सूर्यप्रकाश चिमनानी, कमलेश शर्मा, सुनील मलानी, दिलीप वंगानी, मनोज भोजवानी, पुरण दातवानी, रवि कृपलानी, प्रदीप मामनानी, अजय आहुजा, आशीष विधानी, श्याम गंगवानी, राजेश मोटवानी, मनोज मेठानी, महेश बाबानी, धीरज भोजवानी, जीतू बलवानी, प्रेम खटवानी, लीला वंगानी, आशा आहुजा, शारदा विधानी, वंदना वजिरानी, प्राची तुलसानी, दीक्षा वंगानी, दीपिका मेठानी, दिव्या देवनानी, मुस्कान भोजवानी, कशीश मलानी और पूजा आसुदानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।