चित्तौड़गढ़: श्वेतांबर जैन सोशल ग्रुप ने 16वें राष्ट्रीय अधिवेशन में लिया भाग
धर्मपुर में आयोजित 16वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान वरघोड़ा और म्यूजिक तंबोला में सदस्यों को मिला पुरस्कार।
तस्वीर में लाल पर्दे वाले मंच पर समूह के सदस्य स्मृति चिन्ह के साथ पोज देते हुए।
चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप चित्तौड़गढ़ प्रताप ने धर्मपुर में आयोजित 16वें राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। अधिवेशन में ग्रुप के सदस्यों ने विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर आयोजन को यादगार बनाया।
ग्रुप अध्यक्ष संदीप अनीता भड़कतिया ने बताया कि अधिवेशन के दौरान ध्वजारोहण, भक्ति संध्या, मॉर्निंग म्यूजिक वॉक, वरघोड़ा, म्यूजिक तंबोला, आरती एवं भजन संध्या सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें ग्रुप के सदस्यों ने भाग लिया। ग्रुप के 24 कपल सदस्यों ने अधिवेशन में उपस्थिति दर्ज कराई।
अधिवेशन में संस्थापक विनीता, सुनील, ऋतु, अखिलेश, अरविंद, तुषिता, सविता, पीयूष, आशा, नरेंद्र, अमीश, रेखा, मंजू, रजनीश, राजकुमार, दिलखुश, प्रेम, अंगूरवाला, ज्योति, कमलेश, पायल, प्रवीण, प्रवीणा, मुकेश, मुकेश, रेखा, नगीना, राकेश, सुनील, सीमा, कमलेश, सीमा, कंचन, चेतन, रंजना, कैलाश, सुमन रेखा शामिल रहे।
सचिव सुशील, अनीता बाबेल ने बताया कि अधिवेशन के दौरान व्यवस्थाएं सुंदर व सुव्यवस्थित रहीं, जिसका सभी सदस्यों ने आनंद लिया। वरघोड़ा कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ प्रताप ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं म्यूजिक तंबोला में भी ग्रुप के दो सदस्यों ने पुरस्कार प्राप्त किए।
ग्रुप के सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता ने अधिवेशन की रौनक बढ़ाई और चित्तौड़गढ़ प्रताप ग्रुप के नाम को गौरवान्वित किया। सभी सदस्यों ने अपनी एकजुटता, उत्साह एवं सहयोग की मिसाल प्रस्तुत करते हुए 16वें राष्ट्रीय अधिवेशन को यादगार बना दिया।