तस्वीर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता के बाहर बैनर और कलश के साथ खड़े विद्यार्थी एवं शिक्षक दिख रहे हैं।

निम्बाहेड़ा। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शशि कुमार उपाध्याय के आदेशानुसार बिनोता कस्बे के राजकीय व निजी विद्यालयों के कार्मिकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर हीरालाल लुहार के निर्देशन में बुधवार को विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत सेवा ज्योति कलश यात्रा रैली का आयोजन किया गया।

रैली का शुभारंभ राउमावि बिनोता के विद्यालय प्रांगण से हुआ। इसमें स्थानीय राउमावि, महात्मा गांधी राउमावि, कीड्स हैवन उप्रावि और बाल ज्योति उप्रावि के करीब 350 विद्यार्थी एवं कार्मिक शामिल हुए।

रैली प्रभारी भंवरलाल मेघवाल, पर्यवेक्षक बुधराज भंवरिया, सह प्रभारी लविशा गर्ग, अंजली महावर, मगांवि से अनुसुईया धाकड़, कीड्स स्कूल से मनोहरलाल गर्ग तथा बाल ज्योति स्कूल से राकेश भारद्वाज और बद्री भारद्वाज ने रैली का नेतृत्व किया। लक्षिता गायरी ने कलश तथा गायत्री आचार्य, कृतिका प्रजापत और दक्ष कुमावत ने बैनर-पोस्टर के साथ रैली को भव्यता प्रदान की।

सेवा ज्योति कलश यात्रा विद्यालय से रवाना होकर सदर बाजार, चारभुजा मंदिर, खाकलदेव मंदिर, भामादोह, होली लडाई, पाटीदार मोहल्ला और नारसिंह माता मंदिर मार्ग होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ।

कलश यात्रा में प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार, उप प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह शक्तावत, व्याख्याता राधेश्याम शर्मा, कन्हैयालाल मीणा, वर्षा शर्मा, लविषा गर्ग, बुधराज भंवरिया, प्रहलाद वैष्णव, भंवरलाल मेघवाल, अनुसुईया धाकड़, बद्रीनाथ शर्मा, राकेश भारद्वाज, मनोहरलाल गर्ग, विक्रम सिंह चौहान, राजलक्ष्मी, अन्तिम बाला, राजेन्द्र वैष्णव, जसवंत वैष्णव, हेमलता कुमावत और आरती गौड़ सहित अन्य ने भाग लिया।

पीईईओ डॉक्टर हीरालाल लुहार ने विकसित भारत जन सेवा अभियान की थीम बताते हुए “शिक्षित भारत, विकसित भारत, श्रेष्ठ भारत” पर प्रेरक पाथेय प्रदान किया। ईएलसी प्रभारी एवं उपाचार्य देवेन्द्र सिंह शक्तावत ने मतदाता जागरुकता को लेकर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में पर्यवेक्षक बुधराज भंवरिया ने आभार जताया।

बिनोता के राजकीय व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों और कार्मिकों की सहभागिता से आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा ने विकसित भारत जन सेवा अभियान के संदेश को कस्बे के विभिन्न मार्गों तक पहुंचाया।

Tags: