चित्तौड़गढ़ में पार्षद पूजा गौड़ और अन्य जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करता गौड़ समाज।

नगर परिषद में भाजपा पार्षद निर्वाचित होने पर पूजा गौड़ का गौड़ ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य सदस्यों और पदाधिकारियों ने सभापति अनिल ईनाणी सहित उपस्थित पार्षदों का भी सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान सभापति अनिल ईनाणी को उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही पार्षद भोलाराम, गोपाल जाजू, मोहित गौड़ सहित उपस्थित पार्षदगणों का गौड़ समाज की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर समाज के सचिव हरीश, प्रमोद, छोटू, दिनेश, चेतन सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए शहर के विकास, स्वच्छता एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही चित्तौड़गढ़ को स्वच्छ एवं सुंदर शहर बनाने के लिए सभी नागरिकों से सहयोग करने की अपील की।

गौड़ ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ शहर के विकास और स्वच्छता में सामूहिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया।

Tags: