चित्तौड़गढ़ की सड़क पर हाथों में मशाल थामे पैदल मार्च करते युवा और भाजपा नेता।   

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को नगर परिषद के समीप स्थित मीरा गार्डन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर संकल्प सभा आयोजित की गई। सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन का लाइव प्रसारण सुना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में जनसेवा के 25 वर्षों की यात्रा, सेवा के संकल्प और विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को लेकर विचार रखे। उन्होंने सेवा भाव, राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

संकल्प सभा के समापन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, जिला संगठन प्रभारी गोपाल कुमावत, नरेंद्र जैन, विधायक अर्जुन लाल जीनगर, सभापति अनिल ईनाणी और रघु शर्मा की मौजूदगी में कार्यक्रम के दौरान मशाल प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद मीरा गार्डन से कलेक्ट्रेट चौराहे तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई।

सेवा ज्योति यात्रा में जेन जी के छात्रों ने हाथों में मशाल थामकर सहभागिता की। मशाल के साथ आगे बढ़े छात्रों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में श्रवण सिंह राव, कमलेश पुरोहित, मिट्ठूलाल जाट, बद्रीलाल जाट, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया, सुधीर जैन, कृष्णपाल सिंह चुंडावत, गोवर्धन जाट, हरीश ईनाणी, प्रवीण सिंह राठोड, दीपक शर्मा, नन्दकिशोर लोहार, कुलदीप चतुर्वेदी, आशीष शर्मा, भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, अनिल सुखावल, दिनेश पारासर, लालचंद गुर्जर, हीरालाल रायका, विदुषी बिल्लू, आशीष सिकलीगर, शैलेन्द्र झंवर, चन्द्रशेखर सोनी, प्रशांत शर्मा, अविनाश शर्मा, अभि समदानी, शिव प्रजापत, राजन माली, दीपक राजोरा, राखी राव, गायत्री राव, अनिल भटनागर, गोपाल शर्मा, राजेंद्र जांगिड़, शांतनु काबरा, प्रिंस आहूजा, अशोक पालीवाल, रितेश कुमावत, घनश्याम लाट, विष्णु सेन, दीपक पटवारी, विपीन सिंह, सतपाल दुआ, जगपाल गहलोत, सुनील रजक, कमलेश आमेरिया, दिलीप सेन, कमल अग्रवाल, मुकेश मेघवाल, अशोक सोनी, पिंटू मीणा, प्रमोद राजपुरोहित, शांतिलाल जाट, शांतिलाल मोदी, मनोज सुहालका, छोटू सिंह शेखावत, विपिन सिंह, गोपाल राजौरा, विपुल सिंह, घनश्याम मेनारिया, देवीलाल सालवी, राजकुमार जांगिड़ और मुकेश छपरीबंद सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा शामिल हुए। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाया गया।

Tags: