बेगूं: वेणी यश साधना भवन में सामूहिक क्षमायाचना और पारणा कार्यक्रम आयोजित
पूज्या मणी प्रभा जी के सानिध्य में जैन समाज ने पर्युषण पर्व का समापन किया, जहां 500 तपस्वियों का सामूहिक पारणा भी हुआ।
तस्वीर में हॉल में बने पॉडियम पर एक व्यक्ति बोल रहा है और लोग नीचे बैठे हैं।
बेगूं। वेणी यश साधना भवन में पूज्या मणी प्रभा जी म.सा. के सानिध्य में पर्युषण पर्व की आराधना के समापन के बाद बुधवार को सामूहिक क्षमायाचना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जैन समाज के सभी लोगों ने एक-दूसरे से क्षमा याचना करते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और मैत्री का संदेश दिया।
पूज्या साध्वी मणी प्रभा जी म.सा. ने भी सभी समाजजनों से क्षमापना करते हुए पर्युषण पर्व के आठ दिवसीय कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने पर संघ के सदस्यों को साधुवाद दिया।
क्षमायाचना कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनील पगारिया, मंत्री सुधीर लोढ़ा, संरक्षक श्यामलाल कावड़िया, समस्त ओसवाल जैन समाज अध्यक्ष चंद्रकुमार चोरड़िया, सुशील सुराणा, नवनीत पगारिया, राकेश शिशोदिया, वृद्धिचंद कोठारी, जितेंद्र सुराणा (पटवारी), महावीर दक, लोकेश भठेवरा, लादूसिंह आंचलिया, संदीप डांगी, माया बाफना, अर्चना नानेचा तथा महिला मंडल अध्यक्ष पिंकी बोहरा सहित समाजजनों ने क्षमायाचना के अवसर पर अपने भाव व्यक्त किए।
इससे पूर्व बुधवार सुबह सभी तपस्वियों के सामूहिक पारणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ओसवाल समाज के करीब 500 तपस्वियों ने सामूहिक रूप से पारणा किया। पारणा का लाभ कदवासा वाले सुराणा परिवार ने लिया। कार्यक्रम का संचालन गौतम सुराणा ने किया। पर्युषण पर्व की आराधना के समापन के बाद आयोजित क्षमायाचना और सामूहिक पारणा कार्यक्रम में जैन समाज की सामूहिक सहभागिता देखने को मिली।