तस्वीर में बद्रीलाल जाट एक युवक को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल करते हुए।

बड़ीसादड़ी नगर निकाय चुनाव 2026 के दौरान बड़ीसादड़ी नगर कांग्रेस कार्यालय में तीन युवाओं राहुल मेनारिया, पीयूष मेनारिया एवं कोमल सुथार ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर बड़ीसादड़ी विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी बद्रीलाल जाट ने तीनों युवाओं का कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं के कांग्रेस से जुड़ने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी राहुल मेनारिया, पीयूष मेनारिया एवं कोमल सुथार का स्वागत किया। उन्होंने तीनों युवाओं को पार्टी की विचारधारा के साथ जनसेवा के लिए कार्य करने की शुभकामनाएँ दीं। युवाओं के इस जुड़ाव को नगर निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना गया।

Tags: